{"_id":"62151f8371e87f5b6a3238e9","slug":"etawah-etawah-news-knp68202820","type":"story","status":"publish","title_hn":"तंबाकू व्यवसायी के सीजीएसटी की रेड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तंबाकू व्यवसायी के सीजीएसटी की रेड
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भरथना। सेंट्रल गुड्स एंड सर्विस टैक्स (सीजीएसटी) की आगरा और दिल्ली की टीमों ने मंगलवार को तंबाकू व्यवसायी के यहां जांच करने पहुंची। टीम ने व्यापारी के एक मकान और दो गोदामों पर छानबीन की। टीम में डिप्टी कमिश्नर और सहायक कमिश्नर स्तर के अधिकारी शामिल हैं। चोरी का आरोप बताया जा रहा है।
लक्ष्मी छाप तंबाकू का निर्माण नेविलगंज में किया जाता है। इनकी फर्म दुर्गा प्रसाद विद्यासागर की जांच के लिए छापा मारा गया है। टीम के सदस्य करीब आधा दर्जन से अधिक गाड़ियों में उनके घर पर पहुंचे। पड़ताल करने वाली टीम में दो महिला अधिकारी भी हैं। इस फर्म के पार्टनर अनिल पोरवाल व राजकुमार पोरवाल से पूछताछ की जा रही है।
असिस्टेंट कमिश्नर अनिल कुमार शुक्ला ने बताया कि तंबाकू व्यवसायी की दो फर्मों के अभिलेखों की जांच की जा रही है। उन्होंने पड़ताल पूरी होने तक और कोई जानकारी देने से इंकार कर दिया। इस फर्म के दो गोदामों नेविलगंज व वाजपेयी नगर में भी छानबीन की जा रही है।