{"_id":"61bb72b0c1ef391dc86100fe","slug":"etawah-etawah-news-knp669917553","type":"story","status":"publish","title_hn":"अप्रत्याशित नंबरों में सुराग तलाश रही पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अप्रत्याशित नंबरों में सुराग तलाश रही पुलिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बकेवर। लखना कस्बा से छह दिन पहले लापता हुए बच्चे का पता लगाने के लिए पुलिस की सर्विलांस टीम मोबाइल टॉवर डाटा फिल्ट्ररेशन तकनीक अपना रही है। टीम घटनास्थल के आसपास लगे मोबाइल टॉवरों के नंबरों का ब्योरा जुटा रही है। उसके बाद बच्चे के लापता होने के समय क्षेत्र में कौन-कौन मोबाइल नंबर सक्रिय थे, उन नंबरों को देखेगी।
लखना कस्बा के आदर्श नगर निवासी अवनीश द्विवेदी का बेटा शौर्य (6) क्षेत्र के एक स्कूल में यूकेजी का छात्र है। वह 10 दिसंबर को घर के बाहर खेलने के लिए निकला था। तब से उसका कुछ अता-पता नहीं है। परिजनों की तहरीर पर बकेवर थाना पुलिस ने शौर्य के गुमशुदगी दर्ज की है, लेकिन छह दिन बीत जाने के बाद भी उसका सुराग नहीं मिला है।
सूत्रों की मानें तो 10 दिसंबर को ही किसी ने शौर्य से पान मसाला मंगाया था। एक व्यक्ति के बाइक से शौर्य के ले जाने की बात भी सामने आई है, लेकिन पान मसाला मंगवाने वाला और बाइक ले जाने वाला शख्स कौन है। इसका पुलिस अभी तक पता नहीं लगा सकी है। सूत्रों के मुताबिक शौर्य का पता लगाने के लिए पुलिस ने तमाम स्थानों पर छानबीन की। शक के दायरे में आए कई घरों को खंगाला, लेकिन नतीजा सिफर रहा। अब पुलिस शौर्य के तलाशने के लिए मोबाइल डॉटा फिल्ट्ररेशन की तकनीक अपना रही है। जिस वक्त शैौर्य गायब हुआ था, उस वक्त कौन-कौन मोबाइल नंबर सक्रिय थे। इसका पता लगाने के लिए घटनास्थल के आस-पास लगे मोबाइल टॉवरों का डाटा एकत्रित रही है। इसके अलावा पुलिस मुखबिरों की भी मदद ले रही है। सीओ भरथना साधुराम का कहना है कि सर्विलांस टीम और क्राइम ब्रांच अपने-अपने काम में लगी है। उम्मीद हैं कि जल्द बच्चा सकुशल मिल जाएगा।