{"_id":"61ba1da861e68c5f1438e149","slug":"etawah-etawah-news-knp669709727","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो थानों में दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज कराना पड़ा महंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो थानों में दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज कराना पड़ा महंगा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सैफई। मैनपुरी व इटावा के एक-एक थाने में दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट लिखाना एक महिला को महंगा पड़ गया है। मामला सामने आने पर कोर्ट के आदेश पर महिला के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया गया है।
सैफई थाना क्षेत्र के नगला पठा गांव निवासी संगीता ने पति व ससुराल वालों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मामला मैनपुरी के थाना करहल में 21 अक्तूबर 2019 को दर्ज कराया था। करहल पुलिस मामले की जांच कर रही है। इसके बाद संगीता ने पति व ससुराल वालों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मामला आठ जुलाई 2021 को सैफई थाने में दर्ज करा दिया। अब सैफई और करहल थाना पुलिस दोनों ही मामले की जांच कर रही है। दोनों थाने की पुलिस के आरोपियों के घर पर बार-बार जांच के लिए पहुंचने से परेशान संगीता के पति यशवीर ने कोर्ट की शरण ली।
यशवीर की अर्जी पर सुनवाई के बाद मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने 12 दिसंबर 2021 को सैफई थाना प्रभारी को संगीता के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर विवेचना किए जाने के निर्देश दिए। सैफई पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर मंगलवार को करहल मैनपुरी के अंडनी गांव निवासी संगीता व उसके भाई पंकज पुत्र अखिलेश व चार अन्य के खिलाफ धोखाधड़ी व अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। थाना प्रभारी के मुताबिक मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।