फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   etawah,etawah news

शिकायत पर हॉस्पिटल संचालक को नोटिस

Tue, 06 Oct 2020 11:03 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
etawah,etawah news
इटावा। सिविल लाइन क्षेत्र के एक हॉस्पिटल संचालक के डॉक्टर को प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सोमवार को नोटिस दिया है। प्रशासन के अनुसार उन्हें डॉक्टर के खिलाफ सरकारी नौकरी में रहते हुए प्राइवेट प्रैक्टिस करने की शिकायत मिली थी। डॉक्टर से दो दिन में स्पष्टीकरण देने को कहा गया है।
विज्ञापन

टीम में शामिल डिप्टी सीएमओ डॉ. अवधेश यादव ने बताया कि जिला प्रशासन से किसी ने शिकायत की थी कि सिविल लाइन क्षेत्र में सरकारी सेवारत चिकित्सक अवैध रूप से प्राइवेट प्रैक्टिस कर रहे हैं। सीएमओ के निर्देश पर वे एसडीएम सदर व सीओ सिटी के साथ मौके पर पहुंचे। वहां कुछ बीमार लोग तो बैठे मिले, लेकिन चिकित्सक के आवास में ही संचालित हॉस्पिटल बंद था। चिकित्सक की गैर मौजूदगी में टीम के समक्ष उपस्थित हुई परिवार की महिला को नोटिस दिया गया है। स्पष्टीकरण देने के लिए चिकित्सक को दो दिन का वक्त दिया है।
विज्ञापन

इधर, हॉस्पिटल संचालक डॉ. शैलेंद्र ने बताया कि उन्हें नोटिस मिला है। वे औरैया जिले में चिकित्सा विभाग में सेवारत थे। वर्ष 2017 में नौकरी से त्यागपत्र भी दे चुके हैं। वेतन भी आहरित नहीं कर रहे। उन पर झूठा आरोप लगाया गया है। वहीं डिप्टी सीएमओ ने कहा कि यदि चिकित्सक त्यागपत्र दे चुके हैं तो इस विषय में औरैया के सीएमओ से लिखित रूप में लेकर वह अपना स्पष्टीकरण प्रस्तुत कर दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed