{"_id":"5f303e038ebc3e3cf023ccce","slug":"etawah-etawah-news-etawha-news-knp575993495","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारियों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं: बनवारीलाल कंछल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापारियों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं: बनवारीलाल कंछल
विज्ञापन
इटावा। व्यापारियों का उत्पीड़न किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बिना जांच के प्रशासन यदि व्यापारियों पर मुकदमा दर्ज करता है, तो उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल आंदोलनात्मक रवैया अख्तियार करेगा। ये बातें उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल ने रविवार को सराय भूपत स्थित एक रेस्टोरेंट में पदाधिकारियों की बैठक में कहीं।
उन्होंने बताया प्रदेश में कई जगह से खबर मिल रही हैं की लॉकडाउन में पुलिस व्यापारियों का उत्पीड़न कर रही है। जिला पदाधिकारियों से कहा कि यदि उनके संज्ञान में कोई ऐसा मामला आए तो आला अधिकारियों से मिलें और व्यापारियों की मदद करें। जिलाध्यक्ष संतोष चौहान के नेतृत्व में जिले के पदाधिकारियों समेत व्यापारी नेताओं ने आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर उनका स्वागत किया। बसरेहर, इटावा व जसवंतनगर में व्यापारियों से मिले उनकी समस्याएं सुनीं।
बसरेहर में अशोेक पोरवाल के नेतृत्व में इटावा में अलोक दीक्षित एवं जसवंत नगर में संतोष गुप्ता के नेतृत्व में स्वागत किया गया। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ.एके शर्मा, प्रदेश संगठन मंत्री शिव प्रताप भदौरिया, जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार वर्मा, जिला कोषाध्यक्ष नरेश चंद्र यादव आदि उपस्थित रहे।