{"_id":"5f1dc1428ebc3e9fbd7f70e2","slug":"etawah-etawah-news-corona-etawha-news-knp5734353116","type":"story","status":"publish","title_hn":"सभी बाजार निरंतर सुबह से शाम तक खोले जाने की मांग की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सभी बाजार निरंतर सुबह से शाम तक खोले जाने की मांग की
विज्ञापन
इटावा। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के पदाधिकारियों ने 30 जुलाई से 4 अगस्त तक सभी बाजार निरंतर सुबह से शाम तक खोलने देने की जिला प्रशासन से मांग की है। पदाधिकारियों का कहना है कि पिछले कई माह में व्यापारियों की कमर टूट चुकी है। रक्षाबंधन व ईद-उल-जुहा पर होने वाली बिक्री से व्यापारियों पर मरहम लग सकता है।
मंडल के प्रदेश संगठन मंत्री शिवप्रताप भदौरिया व जिलाध्यक्ष संतोष सिंह चौहान ने कहा कि जिला प्रशासन को व्यापारियों का दर्द को समझना चाहिए। इस समय दो त्योहार पड़ रहे हैं। ऐसे में खरीदारी होने की संभावना है। इसके लिए हलवाइयों ने भी त्योहार पर बिक्री की आस लगाई है। जिला प्रशासन को योजना बनाकर बाजारों में आने वाले चार पहिया वाहनों पर पूर्णता प्रतिबंधित लगाकर वनवे का नियम लागू करना चाहिए। ताकि बाजारों में भीड़ पर नियंत्रण पाया जा सकेगा और बड़ी मात्रा में खरीदारी शांतिपूर्ण तरीके से सामाजिक दूरी के साथ हो सके।
मांग करने वालों में प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. एके शर्मा, जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार वर्मा, जिला कोषाध्यक्ष नरेश चंद्र यादव, शहर अध्यक्ष आलोक दीक्षित, शहर महामंत्री ओम रतन कश्यप, विकास गुप्ता, अभय टंडन, शिव भूषण सिंह चौहान, शिव कुमर चौहान, सौरभ दुबे, सदन पोरवाल, रविकांत मिश्रा, शैलेश सिंगर आदि शामिल हैं।