{"_id":"5ed691998ebc3e90571a45a9","slug":"etawah-etawah-news-corona-etawha-news-knp56337097","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिकित्सा विवि के स्टेनो सहित चार कोरोना संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिकित्सा विवि के स्टेनो सहित चार कोरोना संक्रमित
विज्ञापन
इटावा। सैफई चिकित्सा विवि के स्टोनो समेत शहर के चार लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। स्टेनो शहर के बड़े कारोबारी परिवार का भी सदस्य है। दूसरा संक्रमित एमआर है, जबकि दो अन्य पहले निकले कोरोना पॉजिटिव के भाई-बहन हैं। स्टेनो और एमआर को सैफई चिकित्सा विवि के कोरोना अस्पताल और दो अन्य को जसवंतनगर भेजा गया है। परिवार के सदस्यों को घर में ही क्वारंटीन कर दिया गया है। जिले में कोरोना मरीजों की संख्या 57 पहुंच गई है, जिसमें 25 ठीक हो चुके हैं। एक मरीज की मौत हो चुकी है। कोरोना मरीजों 30 प्रवासी हैं।
शहर के मोहल्ला काजी मोहल्ला कुंज निवासी बड़े व्यापारी का 40 वर्षीय पारिवारिक भतीजा सैफई चिकित्सा विश्वविद्यालय में स्टेनो है। 28 और 29 मई को युवक को बुखार आने लगा। इस पर 30 मई को कोरोना जांच के लिए सैंपल लिया गया था। मंगलवार को रिपोर्ट पॉजिटिव आई। डॉ. विनोद शर्मा ने बताया कि परिवार में पत्नी, एक बच्चा, मां और भाई हैं। इन सभी को घर में ही क्वारंटीन कर दिया गया है। सभी के सैंपल भी लिए जाएंगे। व्यापारी का घर बड़े क्षेत्र में बना है, उसमें पाजिटिव मिले भतीजे का मकान अलग है। इससे मकान के क्षेत्र को ही सील किया गया है।
दूसरा पॉजिटिव मोहल्ला नौरंगाबाद में प्राथमिक स्कूल के पास 34 वर्षीय युवक है। युवक एमआर है। करीब छह दिन पहले एमआर की तबीयत खराब होने पर सैफई चिकित्सा विवि में भर्ती कराया गया था। वहां कोरोना जांच के लिए सैंपल लिया गया था। परिवार में पत्नी, दो बच्चे, साली और दो रिश्तेदार रहते हैं। सभी को घर में ही क्वारंटीन कर दिया है। मरीज के घर के आसपास के क्षेत्र को हॉटस्पॉट घोषित कर सील कर दिया गया है। एसडीएम सदर सिद्धार्थ ने बताया कि दोनों मरीजों के घर और आसपास सैनिटाइज का छिड़काव कराया गया है।
विज्ञापन
इधर, देर शाम आई रिपोर्ट में साबितगंज की युवती (18) और किशोर (14) पॉजिटिव निकले हैं। दोनों पॉजिटिव 28 मई को पॉजिटिव निकले युवक के भाई-बहन हैं। दोनों पहले से ही जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती थी। रिपोर्ट आने के बाद इन्हें जसवंतनगर के कोविड-19 अस्पताल भेज दिया गया है।