{"_id":"5eb2f5bd8ebc3e902626f815","slug":"etawah-etawah-news-corona-etawha-news-knp5588295184","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना को मात दे 17 और पीजीआई से डिस्चार्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना को मात दे 17 और पीजीआई से डिस्चार्ज
विज्ञापन
इटावा पीजीआई में कोरोना निगेटिव हुए 17 और लोगों को अस्पताल से छुट्टी दी गई। उनकी रवानगी के दौरान कु
- फोटो : ETAWHA
सैफई (इटावा)। पीजीआई के कोविड-19 अस्पताल में भर्ती 17 और मरीजों ने कोरोना का मात दे दी है। बुधवार को इन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। ये सभी मरीज 23 अप्रैल को आगरा से यहां भेजे गए थे।
कुलपति प्रो. राजकुमार ने बताया कि इन 17 मरीजों को मिलाकर अभी तक कुल 50 लोगों ने कोरोना को मात दे चुके हैं। सभी डिस्चार्ज हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि ये सभी मरीज भी कोरोना वारियर्स हैं जिन्होंने इलाज के दौरान अनुशासन पूर्वक अस्पताल प्रशासन का सहयोग किया। प्रो. राजकुमार ने यह भी कहा कि जल्द ही विश्वविद्यालय के कोविड-19 अस्पताल में भर्ती अन्य मरीजों के लिए भी इसी प्रकार की खुशखबरी आने की संभावना है। बताया कि इन 17 मरीजों की विश्वविद्यालय में भर्ती होने के बाद की गई दो जांच रिपोर्ट निगेटिव आई हैं। इसके बाद ही अस्पताल प्रशासन ने आगरा जिला प्रशासन को इसकी जानकारी दी।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) आगरा ने मरीजों को लेने के लिए एंबुलेंस भेजी। सभी 17 लोगों को जरूरी गाइडलाइन के साथ आगरा से भेजी गई टीम के सुपुर्द कर दिया गया। डिस्चार्ज होने के बाद इन लोगों ने बताया कि उन्हें तथा उनके परिवार को नयी जिंदगी मिली है। इसके लिए वे ईश्वर के साथ पीजीआई के डॉक्टर और मेडिकल स्टाफ और कुलपति प्रो. राजकुमार के तहेदिल से शुक्रगुजार हैं।
विज्ञापन
इस दौरान विश्वविद्यालय के प्रतिकुलपति डॉ. रमाकांत यादव, कुलसचिव सुरेश चंद्र शर्मा, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आदेश कुमार, नर्सिंग अधीक्षिका लवली जेम्स, कोविड-19 के नोडल अधिकारी डॉ. रमाकांत रावत, मीडिया प्रभारी डॉ. अमित सिंह, मेडिसिन विभागाध्यक्ष डॉ. मनोज कुमार आदि उपस्थित रहे।