फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Etawah: Drunken toll workers beat up two youths, report filed

इटावा: नशे में धुत टोल कर्मियों ने दो युवकों को पीटा, रिपोर्ट दर्ज

Wed, 02 Feb 2022 07:10 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Wed, 02 Feb 2022 07:10 PM IST
सार

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर स्थित टोल प्लाजा पर मंगलवार रात 11:00 बजे दिल्ली के कार सवार दो युवकों को टोल कर्मियों ने पीट दिया। पुलिस के पहुंचने से पहले टोल कर्मी वहां से फरार हो गए। वहीं पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर अज्ञात टोल कर्मियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। 

विज्ञापन

विस्तार

प्रदेशभर में टोल प्लाजा पर कार्यरत कर्मचारियों की मनमानी से आए दिन वाहन चालकों और यात्रियों से मारपीट की घटनाएं हो रही हैं। वहीं इटावा के सैफाई में एक बार फिर टोल कर्मियों की गुंडागर्दी सामने आई है। जहां आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर स्थित टोल प्लाजा पर टोल कर्मियों ने दो युवकों को जमकर पीट दिया। फिलहाल सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। और आगे का कार्रवाई में जुट गई है। 
विज्ञापन



बता दें, आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर स्थित टोल प्लाजा पर मंगलवार रात 11:00 बजे दिल्ली के कार सवार दो युवकों को टोल कर्मियों ने पीट दिया। पुलिस के पहुंचने से पहले टोल कर्मी वहां से फरार हो गए। वहीं पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर अज्ञात टोल कर्मियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। 
विज्ञापन


दिल्ली के हरि पार्क शांति नगर निवासी एडवोकेट अजीत कुमार ने बताया कि उनके ताऊ के लड़के की तबीयत खराब है। उसे देखने के लिए जौनपुर हॉस्पिटल अपने दोस्त संतोष कुमार के साथ कार से जा रहे थे। तभी अचानक कार में सीएनजी खत्म हो गई। चैनल नंबर 108 पर स्थित टोल प्लाजा पर गाड़ी नीचे उतारकर कर्मियों से सीएनजी पंप के बारे में पूछने लगे। इतने में ही नशे में धुत 14-15 टोल कर्मियों ने मारपीट कर दी। थाना प्रभारी मोहम्मद तारिक खान ने बताया कि सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। पीड़ित की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed