{"_id":"5e42f21e8ebc3ee5d21f8b9e","slug":"etawah-crime-etawha-news-knp5440322142","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेड़छाड़ का विरोध करने पर महिला डिग्री कॉलेज के पास बवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छेड़छाड़ का विरोध करने पर महिला डिग्री कॉलेज के पास बवाल
विज्ञापन
इटावा। महिला डिग्री कॉलेज के पास छेड़छाड़ का विरोध करने पर 20-25 शोहदों ने मंगलवार शाम को दो युवकों को पीट दिया और दहशत फैलाने के लिए हवाई फायरिंग भी की। एक चार पहिया गाड़ी के शीशे भी तोड़ दिए। कोतवाली पुलिस के पहुंचने से पहले शोहरे भाग गए। पुलिस ने फिलहाल कोई मामला दर्ज नहीं किया है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के एसडी फील्ड क्षेत्र में पंचायतराज राजकीय महिला और थियोसोफिकल इंटर कॉलेज मौजूद हैं। लोगों के मुताबिक मंगलवार को कुछ शोहदों ने छात्राओं के साथ अभद्रता की। एसडी फील्ड पर रहने वाले मोनू नाम के युवक ने उन्हें रोका तो शोहदे उस समय चले गए, किंतु शाम करीब 5 बजे 10-12 मोटरसाइकिलों से करीब 20-25 शोहदे डंडा और तमंचा लेकर पहुंच गए।
मोनू एक साथी के साथ घर के पास अपने चार पहिया वाहन में बैठा था। बाइक से आए शोहदों ने दबंगई दिखाते दोनों के साथ मारपीट शुरू कर दी। उनकी गाड़ी के शीशे तोड़ दिए। लोगों ने बताया कि शोहदों ने एक हवाई फायर भी किया। शोर होने पर मोहल्ले के लोग आ गए इससे शोहदे भाग गए। हड़बड़ी में उनकी एक पल्सर बाइक छूट गई। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रमेश सिंह ने बताया कि लड़कों के बीच आपस में मारपीट हुई है। कोई फायर नहीं हुआ है। पुलिस जांच कर रही है। अभी न तो कोई तहरीर मिली है और न ही किसी को गिरफ्तार किया गया है। किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।