फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   etawah crime

बिजली विभाग की टीम पर हमला

Thu, 06 Feb 2020 12:13 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 06 Feb 2020 12:13 AM IST
विज्ञापन
etawah crime
बिजली विभाग की गाड़ी का टूटा शीशा। - फोटो : ETAWHA
इटावा। इकदिल थाना क्षेत्र के अड्डा निहाल गांव में मीटर लगाने पहुंची बिजली विभाग की टीम पर कुछ लोगों ने लाठी डंडों से हमला कर दिया। सरकारी गाड़ी के शीशे तोड़ दिए। टीम के लोग जान बचाकर भागे। एसडीओ ने छह लोगों को नामजद कराते हुए 6 अज्ञात लोगों के खिलाफ इकदिल थाने में सरकारी कार्य में बाधा व हमला करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

टीम बुधवार की दोपहर करीब साढ़े 12 बजे मीटर लगाने गई थी। तभी कुछ लोगों ने लाठी, डंडों से हमला बोल दिया। अचानक हुए हमले से बचने को बिजली विभाग के कर्मचारियों को जान बचाने के लिए इधर-उधर भागना पड़ा। एसडीओ ने बताया कि वह प्रभारी अवर अभियंता विष्णु कुमार, प्रभारी अवर अभियंता नवल किशोर अवर अभियंता महेश चंद्र गौतम तथा अनुबंधित लाइनमैन ब्रजेंद्र सिंह एवं अनुबंधित सुरक्षा गार्ड के साथ अड्डा निहाल में मीटर लगाने गए थे। तभी अचानक से कुछ लोगों ने उनकी टीम पर हमला कर दिया।
विज्ञापन

एसडीओ लव कुमार ने इकदिल थाना में अड्डा निहाल के चंदू उर्फ किशन यादव, रिंकू, मोनू यादव उर्फ प्रताप सिंह, अंशुल यादव, विक्रम यादव, अंकुश यादव समेत छह अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अचानक उक्त लोगों ने लाठी, डंडों एवं घातक हथियारों से जानलेवा हमला बोल दिया। हमले में सरकारी जीप के शीशे तोड़ दिए तथा पूरी विद्युत विभाग की टीम के सदस्यों को मारने के उद्देश्य से दौड़ पड़े। किसी तरह मौके से भाग कर विभागीय कर्मियों ने अपनी जान बचाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed