फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Etawah-Bhoganipur canal track missing in pits

गड्ढों में गुम हुई इटावा-भोगनीपुर नहर की पटरी

Mon, 22 Feb 2021 06:10 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 22 Feb 2021 06:10 PM IST
विज्ञापन
Etawah-Bhoganipur canal track missing in pits
टूटी व गड्डों में तब्दील लखना लवेदी भोगनीपुर नहर पटरी की सड़क। - फोटो : ETAWHA
लवेदी। इटावा-भोगनीपुर नहर की पटरी गड्ढों में गुम हो गई है। हालात ये हैं कि क्षेत्र के गांवों को मुख्यालय तक जोड़ने वाले इस सुगम मार्ग की बदहाली के चलते लोगों को लंबा रास्ता तय करके मुख्यालय आना-जाना पड़ता है। इस मार्ग की स्थिति पर जिम्मेदार अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों का ध्यान नहीं है।
विज्ञापन

सपा सरकार में भोगनीपुर नहर पटरी की सड़क का निर्माण कराया गया था। यह रास्ता लवेदी, चंद्रपुरा, दुर्गापुरा, जैतपुरा, मानपुरा सहित परशुपुरा पशु मेला व इटावा जिला मुख्यालय तक पहुंचने के लिए सुगम है। वर्तमान में मार्ग पर गड्ढे ही गड्ढे हैं। ऐसे में इस पर चलना दूभर है।
विज्ञापन

ऐसे में बीहड़ क्षेत्र चकरनगर, सहसों व हनुमंतपुरा के लोग इटावा जाने के लिए इस सड़क का प्रयोग नहीं करते हैं। वह लंबा रास्ता तय करके मुख्यालय आते-जाते हैं। ग्रामीण सर्वेश यादव, शैलेंद्र त्रिपाठी, रणवीर सिंह, पप्पू आदि ने डीएम से इस सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है। ताकि गांवों को लोगों का रास्ता फिर से सुगम हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed