फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Etawah: Attempt to rape of class third student

इटावा: कक्षा तीन की छात्रा से दुष्कर्म का प्रयास, मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु

Sat, 16 Oct 2021 03:31 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sat, 16 Oct 2021 03:31 PM IST
विज्ञापन
Etawah: Attempt to rape of class third student
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : गूगल
इटावा के ऊसराहार में अनुसूचित जाति के युवक ने कक्षा तीन की छात्रा के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। खेतों पर काम कर रही महिलाओं के शोर मचाने पर आरोपी छात्रा को छोड़कर भाग गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


थाना ऊसराहार क्षेत्र के गांव नगला गंगे में नौ वर्षीय छात्रा शुक्रवार की शाम छह बजे खेत से अपने घर जा रही थी। तभी गांव का राजीव जाटव छात्रा को जबरदस्ती पकड़कर बाजरे के खेत में ले जाने लगा। छात्रा की चीख पुकार सुनकर खेत पर मौजूद महिलाएं और ग्रामीण लाेग घटनास्थल पर आ गए। भीड़ को आते देख आरोपी राजीव मौके से भाग गया।
विज्ञापन


पीड़िता के पिता ने घटना की सूचना ऊसराहार थाने में दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित छात्रा के पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस संबध में थानाध्यक्ष गंगा दास गौतम ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed