{"_id":"5e3b07b48ebc3ee58e16bf6d","slug":"etawah-accident-etawha-news-knp542753419","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेकाबू डंपर खोखे में घुसा, दुकानदार सहित चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेकाबू डंपर खोखे में घुसा, दुकानदार सहित चार घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा। चौबिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पास फर्रुखाबाद की ओर जा रहा एक डंपर बेकाबूू हो गया। डंपर ने पहले बाइक में टक्कर मारी बाद में एक खोखे में जा घुसा। डंपर की चपेट में आने से तीन बाइक सवारों के साथ चार लोग घायल हो गए। घायलों को सैफई पीजीआई में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद चालक व हेल्पर भाग जाने में सफल रहे।
क्षेत्र के गांव चौपुला निवासी साधौसिंह पुत्र अतर सिंह प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पास खोखा रखकर परचूनी की दुकान किए हैं। मंगलवार की शाम को वह खोखे पर बैठा था। गांव के ही विकास पुत्र अमर सिंह, अंकित यादव पुत्र अवधेश कुमार, मोंटी यादव पुत्र लालू यादव तीनों बाइक सवार परचून की दुकान पर सामान ले थे। इसी दौरान फर्रुखाबाद की ओर से तेज गति से आ रहे डंपर का चालक नियंत्रण खो बैठा और बाइक सवारों को टक्कर मारते हुए खोखे में जा घुसा। इस हादसे में बाइक सवारों के अलावा दुकानदार घायल हो गया। हादसे के बाद डंपर चालक व हेल्पर भाग निकलने में सफल रहे। घटना की जानकारी मिलते ही चौबिया के एसआई गंगासागर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और डंपर में फंसे लोगों को निकलवाकर उन्हें पीजीआई भिजवाया। सूचना मिलने पर भाजपा नेता मनीष यादव उर्फ पतरे और मनु यादव ने मौके पर पहुंच कर डंपर के नीचे दबे हुए घायलों को निकलवाने में सहयोग किया।