फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   etawah accident

एक्सप्रेसवे से गिरी कार, पांच घायल

Thu, 23 Jan 2020 12:01 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jan 2020 12:01 AM IST
विज्ञापन
etawah accident
आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे से बेकाबू होकर कार नीचे आ गिरी। हादसे के बाद मौके पर लगी भीड़। - फोटो : ETAWHA
बसरेहर (इटावा)। लखनऊ से आगरा जाते वक्त एक्सप्रेसवे पर चौबिया क्षेत्र के बनीहरदू पुल से एक तेज रफ्तार कार नीचे गिर गई। हादसे में कार सवार एक ही परिवार के पांच लोग घायल हो गए। जिन्हें यूपीडा एंबुलेंस ने सैफई मिनी पीजीआई भेजा है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कार अचानक अनियंत्रित होकर पुल का रेलिंग तोड़कर नीचे जा गिरी।
विज्ञापन

शाहजहांपुर जिला के जलालाबाद नगर निवासी राहुल गुप्ता पुत्र वेद प्रकाश गुप्ता परिवार के साथ कार से आगरा जा रहे थे। कार में उनके रिश्तेदार अंकुर, एक महिला रूबी गुप्ता और दो बच्चे सवार थे।
विज्ञापन

बुधवार शाम करीब सात बजे चौबिया थाना क्षेत्र में बनीहरदू गांव के पास बेकाबू कार पुल की रेलिंग तोड़ते हुए नीचे जा गिरी। कार करीब 20 फीट नीचे गिरी, इससे जोरदार धमाका हुआ। आवाज सुनकर गांव के रामप्रकाश, बलवीर सिंह, रजनीश, पुष्पेंद्र आदि ग्रामीण मौके पर पहुंचे और कार में फंसे लोगों को बाहर निकाल कर पुलिस व एंबुलेंस को सूचना दी। सभी घायलों को सैफई पीजीआई भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed