{"_id":"6123bad9d8f37356221edb54","slug":"etawah-20-wagons-of-goods-train-overturned","type":"story","status":"publish","title_hn":"इटावा: फ्रेट कॉरिडोर ट्रैक पर गाजियाबाद से कानपुर जा रही मालगाड़ी पटरी से उतरी, 17 डिब्बे क्षतिग्रस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इटावा: फ्रेट कॉरिडोर ट्रैक पर गाजियाबाद से कानपुर जा रही मालगाड़ी पटरी से उतरी, 17 डिब्बे क्षतिग्रस्त
Mon, 23 Aug 2021 09:43 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 23 Aug 2021 09:43 PM IST
सार
मालगाड़ी लोहे की पत्तियां व स्लीपर लादकर गाजियाबाद से कानपुर जा रही थी। शाम करीब छह बजे मालगाड़ी संख्या (जेएसएलएस) जैसे ही ग्राम भारद्वाजपुरा में खंभा नंबर 651/23 से 651/52 के बीच से पास हो रही थी, तभी तेज आवाज के साथ डिब्बे ट्रैक पर पलट कर क्षतिग्रस्त हो गए।
विज्ञापन
ट्रैक पर पलटे मालगाड़ी के डिब्बे
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
इटावा जिले में जसवंतनगर क्षेत्र के ग्राम भारद्वाजपुरा के पास रेलवे ट्रैक फ्रेट कॉरिडोर की डाउनलाइन पर सोमवार की शाम करीब छह बजे गाजियाबाद से कानपुर जा रही मालगाड़ी ट्रैक पर पलट गई। हादसे में मालगाड़ी के 17 डिब्बे क्षतिग्रस्त हो गए।
सात डिब्बे ट्रैक से उतर गए। हादसा कैसे हुआ, इसका अभी पता नहीं चल सका है। मालगाड़ी लोहे की पत्तियां व स्लीपर लादकर गाजियाबाद से कानपुर जा रही थी। शाम करीब छह बजे मालगाड़ी संख्या (जेएसएलएस) जैसे ही ग्राम भारद्वाजपुरा में खंभा नंबर 651/23 से 651/52 के बीच से पास हो रही थी, तभी तेज आवाज के साथ डिब्बे ट्रैक पर पलट कर क्षतिग्रस्त हो गए।
डिब्बे पलटने से डाउन साइड का लगभग आधा किमी से ज्यादा ट्रैक क्षतिग्रस्त हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मालगाड़ी के डिब्बे ट्रैक से काफी दूर जाकर गिरे। जसवंतनगर थाना प्रभारी निरीक्षक अमर पाल सिंह, बलरई थाना प्रभारी मुकेश कुमार ने प्रत्यक्षदर्शियों से हादसे के बारे में जानकारी की।
विज्ञापन
एसडीएम जसवंतनगर नंद प्रकाश मौर्य भी पहुंचे। घटना को लेकर ट्रेन के लोको पायलट से जानकारी की गई। हालांकि पायलट ने कुछ भी बताने से मना कर दिया। हादसे में किसी के हताहत होने या घायल होने की खबर नहीं है।