{"_id":"6ac13dbb0ae929d9130c239f","slug":"etawa-news-etawah-news-c-216-1-etw1015-150782-2026-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: इंजीनियर के घर के ताले तोड़कर 13.50 लाख की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: इंजीनियर के घर के ताले तोड़कर 13.50 लाख की चोरी
Sat, 03 Oct 2026 11:09 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
Updated Sat, 03 Oct 2026 11:09 PM IST
विज्ञापन
फोटो 16:::जसवंतनगर में चोरी के बाद टूटी पड़ी अलमारी। स्रोत: स्वयं
जसवंतनगर। थाना क्षेत्र के ग्राम शाहजहांपुर में बृहस्पतिवार की रात चोरों ने इंजीनियर के घर को निशाना बनाया। चोरों ने करीब 13.50 लाख रुपये के माल पर हाथ साफ किया। चोर घर के ऊपर बने कमरे के मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर दाखिल हुए। बक्से और अलमारी के ताले तोड़कर करीब 10 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवर और साढ़े तीन लाख रुपये पार कर दिए। शुक्रवार शाम करीब सात बजे किसान वापस लौटा तब घटना की जानकारी हुई।
शाहजहांपुर निवासी पुनीत कुमार कौशांबी में एक कंपनी में इंजीनियर हैं। वह अपनी वृद्ध मां के साथ रहते हैं। पुनीत कुमार ने बताया कि शुक्रवार सुबह रिश्तेदारी में गए थे। शाम करीब सात बजे वापस लौटने पर उनकी मां ऊपर छत पर बने कमरे में पहुंची। कमरे का मुख्य दरवाजा खुला मिला और ताला टूटा पड़ा था। अंदर जाकर देखा तो बक्से और अलमारी के ताले भी टूटे हुए थे और सामान बिखरा पड़ा था। जांच करने पर बक्से और अलमारी में रखे जेवर और नकदी गायब मिली।
चोर सोने की एक जंजीर, सात अंगूठियां, दो जोड़ी झुमकी, दो जोड़ी टॉप्स, नाक फूल सहित अन्य आभूषण ले गए। जेवरों की अनुमानित कीमत करीब 10 लाख रुपये है। इसके अलावा साढ़े तीन लाख रुपये भी चोरी हुए हैं। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी कमल भाटी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए।
विज्ञापन
पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ ही चोरी के खुलासे के लिए जांच शुरू कर दी है। चोर मौके पर एक पेचकस छोड़ गए, जबकि एक ताला अपने साथ ले गए। थाना प्रभारी ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। अन्य बिंदुओं पर भी जांच कर जल्द घटना के खुलासे का प्रयास किया जा रहा है।