फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   etawa bindki rail line surwey will be completed by december

दिसंबर तक पूरा होगा इटावा-बिंदकी रेल लाइन का सर्वे

Mon, 22 Aug 2016 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
अमर उजाला ब्यूरो इटावा Updated Mon, 22 Aug 2016 11:22 PM IST
विज्ञापन
etawa bindki rail line surwey will be completed by december
railway track - फोटो : demo pic

इटावा-बिंदकी रोड रेलवे लाइन का सर्वे जोरशोर से चल रहा है। टीम उन जगहों का बारीकी से निरीक्षण कर रिपोर्ट तैयार कर रही है, जहां इस नई रेल लाइन पर स्टेशन बनाए जा सकते हैं। उम्मीद है कि दिसंबर तक सर्वे पूर्ण हो जाएगा और रिपोर्ट रेलवे बोर्ड को सौंप दी जाएगी। अगले वित्तीय वर्ष में बजट मिलने के साथ इस रेलवे लाइन का निर्माण कार्य शुरू हो सकेगा।

विज्ञापन

इटावा-भिंड, इटावा-बाह और इटावा-मैनपुरी रेलवे लाइन का निर्माण कार्य पूरा होने के बाद इटावा से बिंदकी रोड स्टेशन के बीच नई रेल लाइन बिछाने के लिए सर्वे चल रहा है। राष्ट्रीय रेलवे सलाहकार समिति के पूर्व सदस्य शेख मोहम्मद (पुखरायां) का कहना है कि दिसंबर तक त्रिनेव जीआईएस कंपनी सर्वे पूर्ण कर लेगी। सर्वे की रिपोर्ट कंपनी उत्तर मध्य रेलवे को सौंपेगी। जोन के अधिकारी इसे परखने के बाद रेलवे बोर्ड दिल्ली को सौंप देंगे। उम्मीद है कि वर्ष 2017 में पेश होने वाले बजट में इसके लिए धनराशि रिलीज हो जाएगी। इससे महत्वपूर्ण योजना पर कार्य शुरू हो सकेगा। श्री शेख ने बताया कि कंपनी के अधिकारी सर्वे के दौरान उन स्थानों को चिह्नित कर रहे हैं जहां पर स्टेशन बनाए जा सकते हैं। फिलहाल इटावा से बिंदकी तक 12 स्टेशन बनाने क ी तैयारी है। जिसमें इटावा जनपद में बकेवर क्षेत्र का सर्वे किया गया है।
विज्ञापन


दिल्ली-हावड़ा रेल लाइन पर घटेगा लोड
इटावा। उत्तर मध्य रेलवे इलाहाबाद मंडल के अधिकारी इस नई रेल लाइन योजना को इसलिए महत्वपूर्ण मान रहे हैं क्योंकि इसके निर्माण से रेलवे की रीढ़ कहे जाने वाले दिल्ली हावड़ा ट्रैक से ट्रेनों का लोड घट जाएगा। इलाहाबाद से आने वाली ट्रेनें जिसमें विशेष तौर पर मालगाड़ी शामिल हैं, बिंदकी लाइन से इटावा के रास्ते राजस्थान, हरियाणा और दिल्ली के लिए निकाली जा सकेंगी। जबकि अभी प्रतिदिन कानपुर स्टेशन से होकर प्रतिदिन 180 मेल, एक्सप्रेस और मालगाड़ियां पास होती हैं। ट्रेनों के डायवर्ट होने से यात्री ट्रेनों का संचालन समय से और स्पीड बढ़ाकर किया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इटावा से बिंदकी के बीच इन स्थानों पर चल रहा स्टेशन बनाने का सर्वे
बकेवर, बाबरपुर, अजीतमल, मुरादगंज, सिकंदरा, औरैया, राजपुर, सट्टी, पुखरायां, मूसानगर, घाटमपुर, जहानाबाद।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed