फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   enthusiasm voting age set at 103

उम्र 103 पर वोटिंग का जजबा कायम

Sun, 19 Feb 2017 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
अमर उजाला ब्यूरो इटावा Updated Sun, 19 Feb 2017 11:18 PM IST
विज्ञापन
enthusiasm voting age set at 103
परिजनों संग वोट डालने जाती प्रकाश नगर निवासी 103 वर्षीय निर्मला देवी - फोटो : amarujala
लोकतंत्र के महापर्व में युवाओं और महिलाओं सहित बुजुर्गों ने भी पूरा दम दिखाया। बुजुर्ग महिलाओं ने पूरे उत्साह के साथ मतदान कर युवाओं को भी अधिक से अधिक मतदान के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन


 भरथना विधानसभा क्षेत्र के निबाड़ीकला पोलिंग बूथ पर अपने पौत्र गांव की बुजुर्ग महिला वोट डालने पहुंची। 90 वर्षीय बुजुर्ग महिला राजेश्वरी देवी ने कहा जिसे हमने चाहा उसी को वोट दिया। मडै़या मल्लाहन विकास खंड महेवा बूथ पर 90 वर्षीय बिंदो देवी मतदान करने पहुंचीं। उन्होंने कहा कि हर चुनाव में वे मतदान जरूर करती हैं। यही अवसर है जब हम प्रदेश के लिए सरकार चुनते हैं।
विज्ञापन


भरथना के ही तुरकपुरा लवेदी में 98 वर्षीय कटोरी देवी ने मतदान केंद्र जाकर वोट डाला। उनके परिजन साथ लेकर मतदान केंद्र तक गए। इटावा शहर के मतदान केंद्र पर 103 वर्षीय निर्मला देवी मतदान करने पहुंची। प्रकाशनगर निवासी संजय चौहान और आशुतोष त्रिवेदी उन्हें लेकर बूथ तक गए। उन्होंने कहा कि समाज के हर व्यक्ति को मतदान करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed