{"_id":"642c685d18eb93cf4201764c","slug":"enquiry-start-in-jal-jiwan-mission-fraud-case-etawha-news-c-12-1-163343-2023-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: जल जीवन मिशन के कार्य में फर्जीवाड़े की जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: जल जीवन मिशन के कार्य में फर्जीवाड़े की जांच शुरू
Tue, 04 Apr 2023 11:41 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
Updated Tue, 04 Apr 2023 11:41 PM IST
विज्ञापन
इटावा। सांसद की शिकायत पर जल जीवन मिशन के तहत कराए जा रहे कामों की गुणवत्ता की जांच शुरू हो गई है। महेवा के गांव दाईपुर में एडीएम ने टीम के साथ पहुंचकर जांच की। यहां कई अनियमिताएं मिली हैं। जांच रिपोर्ट डीएम को सौंपी गई है।
जल जीवन मिशन के तहत गांवों में घर-घर जल पहुंचाने के उद्देश्य से सरकार पाइपलाइन और टोंटी लगवाने का काम करा रही है। बिना मानकों के सामान का उपयोग करने, फर्जी टेस्ट रिपोर्ट लगाने आदि की शिकायतें सांसद प्रो. रामशंकर कठेरिया को मिल रही थीं। इस पर उन्होंने डीएम का पत्र लिखकर संबंधित कंपनी आईएचपी के कामों की जांच कराने का आग्रह किया था।
डीएम अवनीश राय ने एडीएम जयप्रकाश की अध्यक्षता में संबंधित तहसीलों के एसडीएम, ब्लाॅक के अधिकारियों, जल निगम के अधिकारियों टीम गठित करके जांच के आदेश दिए थे। रविवार को टीम ने महेवा के दाईपुर गांव में जाकर काम परखा। एडीएम ने मौके पर खोदाई कराकर पाइप लाइनों की गुणवत्ता देखी।
विज्ञापन
कंपनी के प्रतिनिधियों से भी जानकारी ली। टीम की ओर से सभी विकास खंडों के गांवों में जांच की जाएगी। एडीएम ने बताया कि अनियमितता की रिपोर्ट डीएम को सौंपी जाएगी।