फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   encrochment on plot no listening

प्लॉटों पर कब्जा, डीएम के आदेश के बाद भी नहीं हुई जांच

Sun, 25 Sep 2022 12:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 25 Sep 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
encrochment on plot no listening
इटावा। 12 दिन पहले डीएम को प्लाटों पर कब्जे की शिकायत मिलने के बाद जिम्मेदारों ने फरियादियों को शनिवार को समाधान दिवस में बुलाया। पीड़ित वहां पहुंचे तो उन्हें बारिश का बहाना बनाकर टरका दिया गया। उनसे अगले समाधान दिवस में आने की बात कही है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस निवासी आशीष यादव ने बताया कि मई में उन्होंने आईटीआई चौराहे के पास प्लाट खरीदा था। चंदरपुरा गांव निवासी अरुण कुमार ने भी वहीं पर प्लाट लिया था। कुछ दिन पहले दबंग ने साथियों के साथ मिलकर उनके प्लाट की बाउंड्री को तोड़कर कब्जा कर लिया। इस पर दोनों पीड़ितों ने 12 सितंबर को डीएम अवनीश कुमार राय से शिकायत की थी।
विज्ञापन

डीएम ने एसडीएम सदर और सीओ सिटी को मामले की जांच सौंपी थी। शनिवार को उन्हें समाधान दिवस पर फ्रेंड्स कालोनी थाने बुलाया गया था। फरियादी वहां पहुंचे तो अधिकारियों ने कहा कि अभी बारिश हो रही है। अगले समाधान दिवस में आना। सीओ सिटी अमित कुमार सिंह ने बताया कि मामला राजस्व का है। एसडीएम जांच के बाद जो निर्णय लेंगे, उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर जिलाधिकारी अवनीश कुमार राय और एसएसपी जय प्रकाश सिंह थाना समाधान दिवस पर जसवंतनगर पहुंचे। ग्राम भावलपुर के राजवीर सिंह ने डीएम से बताया कि प्लाट पर टिन शेड और मीटर लगा है। नायब तहसीलदार ने प्लाट पर काम को बंद करा दिया है। डीएम ने शिकायत का निस्तारण कराया। दोनों अधिकारी बलरई थाने भी पहुंचे, लेकिन वहां एक भी शिकायत नहीं आई।

पांच में एक शिकायत का निस्तारण
बकेवर थाने में समाधान दिवस पर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सत्यपाल पहुंचे। उन्होंने तहसीलदार भरथना के साथ शिकायतें सुनीं। पांच शिकायतों में एक का ही निस्तारण हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed