{"_id":"6193f26d6a53bc6d376b04e7","slug":"encroachment-on-the-road-it-is-difficult-to-walk-etawah-news-knp6643813158","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क पर अतिक्रमण, चलना दूभर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क पर अतिक्रमण, चलना दूभर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बकेवर। लखना-चकरनगर मार्ग पर अतिक्रमण से लोगों का चलना दूभर हो गया है। बार-बार शिकायतों के बाद भी स्थानीय प्रशासन अतिक्रमणकारियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रहा है।
भोगनीपुर नया नहर पुल से रेंज कोठी तक का मार्ग अतिक्रमण की चपेट में होने की वजह आए दिन इस मार्ग पर राहगीर हादसों का शिकार हो रहे हैं। लखना-चकरनगर मार्ग पर नया नहर पुल से रेंज कोठी तक लोगों के सड़क के दोनों तरफ से दुकान और अस्थायी निर्माण कर अतिक्रमण कर रखा है।
राष्ट्रीय राजमार्ग पर अतिक्रमण होने के कारण आवागमन प्रभावित हो रहा है। नया नहर पुल के पास व इकरी रोड तिराहे पर लगी ठेलियां स्थायी तरीके से लगने लगी हैं। इस मार्ग पर लगी ठेलियों का आलम यह है कि आधा मार्ग बंद हो जाता है।
विज्ञापन
जाम में फंसे लोग जब भी दुकानदारों से ठेले हटाने को कहते हैं तो वह मारपीट पर आमादा हो जाते हैं। इन दुकानदारों की बदसलूकी के चलते कोई इनका विरोध नहीं कर पाता है।
नतीजा यह है कि सड़क पर दोनों तरफ अतिक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। इससे नए नहरपुर के आसपास अतिक्रमण की स्थिति अक्सर बनी रहती है। चकरनगर मार्ग अतिक्रमण की शिकायत स्थानीय लोगों ने जिले के प्रशासनिक अफसरों के साथ ही मुख्यमंत्री पोर्टल तक में की।
बावजूद अभी तक अतिक्रमणकारियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई है। अतिक्रमण की शिकायत संपूर्ण समाधान दिवस में भी कई बार की जा चुकी है। इसके बाद भी अतिक्रमण की समस्या का समाधान नहीं हो सका है।
फुटपाथ की जगह पर वसूल रहे हैं किराया
सड़कों पर स्थायी दुकानदार अपने सामने फुटपाथ पर दुकान लगवा रहे हैं। स्थायी दुकानदार फुटपाथ पर लगी दुकानों से 100-200 रुपये प्रतिदिन वसूल रहे हैं। जगह कम होने के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। इसके बाद भी जिम्मेदार मूकदर्शक बने हुए हैं।
समाजसेवी विनोद सिंह राजावत का कहना है कि नए पुल के आसपास की सड़क पर अतिक्रमण का आलम यह है कि मार्ग गली में तब्दील हो गया हैं। दुकानदारों ने दुकानों के सामने अतिक्रमण कर रखा है। इस कारण चार पहिया वाहन तो दूर बाइक तक नहीं निकल पाती है।
सड़कों की मरम्मत का काम तेजी से : सावित्री
लवेदी। प्रदेश सरकार सभी टूटी व गड्डायुक्त सड़कों की मरम्मत का काम तेजी से करा रही है। प्रदेश में विकास की गंगा चहुंओर बह रही है। किसानों व नौजवानों को प्रदेश सरकार की तरफ से प्रोत्साहन दिया जा रहा है।
यह बात भरथना विधायक सावित्री कठेरिया ने भोगनीपुर प्रखंड निचली गंगा नहर पर पटरी की मरम्मत व पुर्नलेपन कार्य के शुभारंभ करते हुए कही। कहा कि राज्य सरकार किसानों को बिजली व पानी भी समय से मुहैया करा रही है।
गरीब वर्ग के लिए श्रम पंजीकरण कराने का काम चल रहा है। इस मौके पर भोगनीपुर प्रखंड निचली गंगानहर शिवराज सिंह, एई नवीन कुमार, जेई प्रदीप सिंह चौहान, भाजपा मंडल मंत्री बृजेंद्र सिंह चौहान, पंकज त्रिपाठी, जगविंद सिंह चौहान, नंदराम कुशवाहा, बबलू त्रिपाठी, छोटू पाल, श्यामसुंदर राजावत समेत तमाम लोग मौजूद रहे।