{"_id":"5e3f01cf8ebc3ee5d52226fd","slug":"encroachment-on-the-pavement-of-bakever-blocked-the-roads-etawha-news-knp5434054110","type":"story","status":"publish","title_hn":"बकेवर के फुटपाथ पर अतिक्रमण से सड़कों पर जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बकेवर के फुटपाथ पर अतिक्रमण से सड़कों पर जाम
विज्ञापन
बकेवर। कस्बा में चौराहा और सड़कों पर बढ़ते अतिक्रमण से एक ओर लोगों का निकलना दूभर हो रहा है, जबकि दूसरी ओर बकेवर नगर पंचायत अतिक्रमण से अनभिज्ञ है। आलम यह है पूरे दिन चौराहा पर जाम लगा रहता है। इस वजह से आम लोगों के अलावा सबसे ज्यादा दिक्कतें स्कूली बच्चों को होती है।
कस्बे में सड़कों के किनारे पटरी पर दुकानों के आगे दुकानदारों द्वारा बेंच, टीन यादि डालकर अस्थायी अतिक्रमण कर रखा है। इस वजह से प्रमुख मार्गों पर जाम की समस्या होती है। लोगों को आने जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इकलौते चौराहा के चारों ओर अतिक्रमण के चलते दिन भर वाहनों का जाम लगा रहता है। इटावा रोड चौराहा पर ही बकेवर- इटावा के बीच चलने वाले ऑटो व मैजिक चालक चौराहे पर ही वाहन खड़े कर सवारियां भरते हैं और आड़े तिरछे वाहन खड़े करने से फुटपाथ पर कोई जगह नहीं बचती। यही हाल लखना रोड पर औरैया रोड व भरथना रोड का है। यहां भी ऑटो चालक चौराहे पर वाहन खड़े कर सवारियां भरते हैं।
भरथना रोड व औरैया रोड पर भवन निर्माण सामग्री पड़ी होने से भी आवागमन बाधित होता है। इसके बाद भी नगर पंचायत बकेवर इस समस्या की ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा। न ही अतिक्त्रस्मणकारियों के विरुद्ध न कोई अभियान चलाया जा रहा है। जिससे अतिक्रमणकारियों के हौसले बुलंद हैं। इस संबंध में नगर पंचायत के कार्यवाहक अधिशाषी अधिकारी अनिल कुमार ने कहा कि नगर पंचायत जल्द ही सीमांकन कर अतिक्त्रस्मण विरोधी अभियान चलाएगी।