फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Employment servants walk out in March

रोजगार सेवकों ने निकाला पैदल मार्च

Thu, 13 Aug 2015 11:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा Updated Thu, 13 Aug 2015 11:35 PM IST
विज्ञापन
Employment servants walk out in March

प्रशासनिक सहायक के रूप में ग्राम पंचायतों में तैनात रोजागार सेवकों ने गुरुवार को उत्तर प्रदेश ग्राम रोजगार सेवक संघ के बैनर तले प्रदर्शन किया। रोजगार सेवक काली पट्टी बांधकर कंपनी गार्डन से पैदल मार्च करते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे।

विज्ञापन


यहां जमकर नारेबाजी करने के बाद मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा। संघ के जिलाध्यक्ष सुनील कुमार ने सरकार से मांग करते हुए कहा कि प्रदेश की ग्राम पंचायतों में प्रशासनिक सहायक के रूप में संविदा पर कार्यरत ग्राम रोजगार सेवकों को विनियमित कर राज्य कर्मचारी का दर्जा दिया जाए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा सरकार ग्राम पंचायत अधिकारी/ग्राम विकास अधिकारी की भर्ती पर तत्काल रोक लगाए और पहले ग्राम रोजगार सेवकों को विनियमित कर राज्य कर्मचारी का दर्जा दे।
विज्ञापन
विज्ञापन


महंगाई में हुई वृद्धि को ध्यान में रखते हुए रोजगार सेवकों के मासिक मानदेय में उचित वृद्धि की जाए। ग्राम पंचायतों द्वारा फर्जी प्रस्ताव के आधार पर अपने पदों से हटाए गए ग्राम रोजगार सेवकों को पुन: उनके पद पर बहाल करके योगदान दिया जाए। जिलाध्यक्ष ने बताया कि 20 अगस्त को लक्ष्मण मेला मैदान लखनऊ में ग्राम रोजगार सेवकों की महारैली प्रस्तावित है।

विरोध प्रदर्शन के दौरान महामंत्री प्रबल प्रताप सिंह, जिला प्रभारी संजीव मिश्रा के अलावा जिले भर से आए रोजगार सेवक शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed