{"_id":"695ea6cf826841d8000f9674","slug":"employment-fair-at-district-employment-office-on-9th-etawah-news-c-216-1-etw1004-135988-2026-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: जिला सेवायोजन कार्यालय में रोजगार मेला नौ को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: जिला सेवायोजन कार्यालय में रोजगार मेला नौ को
विज्ञापन
इटावा। जिला सेवायोजन कार्यालय (मॉडल कॅरिअर सेंटर) पक्का तालाब के तत्वाधान में नौ को रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। मेले में चार कंपनियां बेरोजगार अभ्यर्थियों का चयन कर उन्हें 15 से 35 हजार रुपये प्रतिमाह तक के वेतन पर नौकरी का अवसर प्रदान करेंगी। जिला सेवायोजन अधिकारी विकास मिश्रा ने बताया कि मेले में एलआईसी इटावा, एसबीआई इंश्योरेंस, केयर हेल्थ नर्सेस और प्रमकाश आउटसोर्सिंग प्राइवेट लिमिटेड जैसी प्रतिष्ठित कंपनियां विभिन्न पदों के लिए साक्षात्कार लेंगी।
मेले में कक्षा 10वीं उत्तीर्ण से लेकर स्नातक, आईटीआई और डिप्लोमा धारक अभ्यर्थी प्रतिभाग कर सकते हैं। कंपनियों की ओर से हेल्पर, शटर ऑपरेटर, वेल्डर और सुपरवाइजर जैसे पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके लिए 18 से 48 वर्ष की आयु के पुरुष एवं महिला दोनों ही उम्मीदवार पात्र होंगे।
उन्होंने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थियों को सेवायोजन विभाग के पोर्टल rojgaarsangam.up.gov.in या नेशनल कॅरिअर सर्विस की वेबसाइट ncs.gov.in पर जाकर ऑनलाइन पंजीकरण करना अनिवार्य है। पंजीकरण के बाद अभ्यर्थी मेले के विकल्प पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।