{"_id":"6984dcfcaf331a99e60f402c","slug":"employees-opened-a-front-against-the-dpro-demanding-action-etawah-news-c-216-1-etw1005-137345-2026-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: डीपीआरओ के खिलाफ कर्मचारियों ने खोला मोर्चा, कार्रवाई की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: डीपीआरओ के खिलाफ कर्मचारियों ने खोला मोर्चा, कार्रवाई की मांग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीपीआरओ के खिलाफ कर्मचारियों ने खोला मोर्चा, कार्रवाई की मांग
इटावा। पंचायती राज विभाग में भ्रष्टाचार और कर्मचारियों के शोषण के खिलाफ राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने मोर्चा खोल दिया है। विभाग के जिला पंचायत राज अधिकारी (डीपीआरओ) के कार्यालय में रुपये गिनते हुए वीडियो वायरल होने के बाद कर्मचारियों का गुस्सा फूट पड़ा है। गुरुवार को परिषद के एक प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी से मुलाकात कर सपा सांसद के समधी एवं डीपीआरओ बनवारी सिंह के विरुद्ध साक्ष्यों का पुलिंदा सौंपते हुए कार्रवाई की मांग की है।
परिषद के अध्यक्ष राजेश मिश्रा ने आरोप लगाया कि डीपीआरओ पिछले चार वर्षों से जिले में जमे हुए हैं और इस दौरान उन्होंने पंचायत सचिवों व सफाई कर्मचारियों का न केवल आर्थिक शोषण किया, बल्कि उन्हें मानसिक रूप से इतना प्रताड़ित किया। कर्मचारियों का कहना है कि खौफ के कारण कोई भी मुंह खोलने को तैयार नहीं था और प्रताड़ना से तंग आकर कुछ कर्मचारी तो आत्मघाती कदम उठाने तक के बारे में सोचने लगे थे। मामला तब प्रकाश में आया जब 26 जनवरी को डीपीआरओ का कार्यालय में रुपये गिनते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। परिषद का मानना है कि यह वीडियो उन्हीं कर्मचारियों ने बनाया है जो डीपीआरओ की ओर से सताए जा रहे थे।
राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिला अध्यक्ष राजेश मिश्रा ने बताया कि जिलाधिकारी को डीपीआरओ के भ्रष्टाचार से जुड़े सबूत सौंप दिए गए हैं। इन वीडियो और अन्य साक्ष्यों की निष्पक्ष जांच कराई जाए। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही कड़ी कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। इस अवसर पर जिला मंत्री पवन श्रीवास्तव, कार्यवाहक अध्यक्ष रिजवान अहमद, संरक्षक दिलीप मिश्रा सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।