{"_id":"646e5694473e3e2fdd074504","slug":"electricity-failure-of-200-houses-due-to-dilapidated-wire-and-fault-etawha-news-c-12-1-250811-2023-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: जर्जर तार व फाल्ट से 200 घरों की बिजली गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: जर्जर तार व फाल्ट से 200 घरों की बिजली गुल
Wed, 24 May 2023 11:55 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
Updated Wed, 24 May 2023 11:55 PM IST
विज्ञापन
(फोटो संख्या 02) हैंडपंप से पानी भरने के लिए बाल्टी लिए लाइन लगाए लोग। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
बसरेहर। भीषण गर्मी उस पर बिजली का संकट, लोगों के लिए मुसीबत बनी है। कस्बा के शाहजहांपुर मोहल्ला के लोगों को 48 घंटे से बिजली नहीं मिल पाने की वजह से लगभग 200 से अधिक घरों के लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। कुनैरा स्थित स्टोर में तार न होने से समस्या और गहराती जा रही है।
ग्रामीणों ने बताया की सोमवार को जर्जर तारों में फॉल्ट होने की वजह से बिजली गुल हो गई थी। जिसे बिजली कर्मियों ने जोड़कर सही किया जरूर था, लेकिन उसके बाद भी बिजली कुछ देर बाद चली गई जो अब तक नहीं आई। जानकारी करने पर पता चला कि 120 एमएम की एबीसी केबिल खराब होने की वजह से बिजली गुल है।
आरोप है कि बिजली कर्मियों ने जर्जर और टूटी लाइन को उतार दिया, लेकिन तब से लेकर अब तक दो दिन बीतने के बावजूद उतारे गए तार दोबारा नहीं लगाए जाने से बिजली बहाल नहीं होने से बड़ी परेशानियां उठानी पड़ रही हैं। मोबाइल फोन चार्ज नहीं होने से किसी से बात तक नहीं कर पा रहे हैं।
विज्ञापन
लोगों ने बताई परेशानी
(फोटो संख्या 03) पंकज। शाहजहांपुर निवासी पंकज ने बताया की दो दिन बाद भी तार नहीं जुड़ पाए हैं। बिजली कर्मियों ने बताया कि तार बाहर से लाया जा रहा है। यानी अभी कुछ समय और बिना बिजली के रहना पड़ेगा।
(फोटो संख्या 04) राकेश। राकेश ने बताया कि बिजली न आने की वजह से पानी की बड़ी समस्या हो गई है। इन दिनों पड़ रही भीषण गर्मी की वजह से और भी हाल बेहाल है। बिजली कर्मी तार मिलते ही सप्लाई करने की बात कह रहे हैं।
वर्जन
कुनैरा फीडर के स्टोर में तार न होने की वजह से विद्युत सप्लाई में परेशानी हो रही है। तार मंगवाया है। तार आते ही लाइन को जोड़कर सप्लाई चालू कराई जाएगी। शाशिव गौड़, अवर अभियंता, बसरेहर।
(फोटो संख्या 06) मिडिल स्कूल परिसर में ट्रांसफार्मर की जलती केबल। संवाद
ट्रांसफार्मर में आग से 100 घर अंधेरे में डूबे
ब्रजराजनगर में रात से लेकर दोपहर तक नहीं आई बिजली
संवाद न्यूज एजेंसी
भरथना। भीषण गर्मी के दौरान बिजली की खपत बढ़ने का असर ट्रांसफार्मरों पर पड़ रहा है। आए दिन होने वाले फाल्ट की वजह से बाधित होने वाली बिजली आपूर्ति से खासे बेहाल हैं। फाल्ट होने पर लिए जाने वाले शट डाउन से लोग इस भीषण गर्मी में पूरी तरह से त्रस्त हो रहे हैं। अब तो हालात यह हो गए हैं कि ट्रांसफार्मरों में आग लगने की घटनाएं हो रही हैं। कुल मिलाकर लोगों को बिजली और भीषण गर्मी की वजह से दोहरी मार झेलनी पड़ रही है।
मंगलवार की रात के दौरान नगर के मिडिल स्कूल मैदान परिसर में स्थित ट्रांसफार्मर में फाल्ट होने से लगी आग से पूूरी रात करीब एक सैकड़ा से अधिक घरों की बिजली गुल रही। आग लगने से केबल धू- धूकर जलकर क्षतिग्रस्त हों गईं। सूचना देने पर बिजली आपूर्ति बंद की गई। लगभग आधा घंटे के बाद आग बुझने के बाद बिजली कर्मियों ने ट्रांसफार्मर के तार हटाकर शेष इलाके की बिजली सप्लाई बहाल की।
इस ट्रांसफार्मर से जुड़े मोहल्ला ब्रजराज नगर आंशिक आदि के कई घरों की बिजली मंगलवार की रात से लेकर बुधवार की दोपहर तक बाधित रही। इस वजह से लोगों की रातों की नींद उड़ गई। सुबह होने पर पानी का संकट उत्पन्न हो गया। बिजली न होने की वजह से सबमर्सिबल नहीं चल सके। इन्वर्टर तक जवाब दे गए, लोगों के मोबाइल फोन तक चार्ज नहीं हो सके। उन्हें परिचितों के यहां जाकर मोबाइल चार्ज करना पड़ा।
वर्जन
गर्मी बढ़ने की वजह से फाल्ट की संख्या बढ़ गई है। फाल्ट होने से ट्रांसफार्मर की केबल जल गईं हैं। दुरुस्त कर बिजली सप्लाई जल्द सुचारू की जाएगी। महेंद्र कुमार, अवर अभियंता शहरी।