{"_id":"62128ccc7aa38e3dcc28cb68","slug":"election-etawah-news-knp6817018162","type":"story","status":"publish","title_hn":"कभी धीमा तो कभी तेज रहा मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कभी धीमा तो कभी तेज रहा मतदान
विज्ञापन
आर्य कन्या इंटर कालेज में मुस्लिम महिलाओं की लगी कतार
- फोटो : ETAWAH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा। दिन भर मतदान की गति कभी तेज तो कभी धीमी रही। सुबह सात बजे से ही मतदाताओं के बूथ पर पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। मुस्लिम बहुल इलाकों में महिलाओं ने लोकतंत्र के पर्व में बढ़चढ़ कर प्रतिभाग किया।
राजकीय इंटर कॉलेज, इस्लामियां इंटर कॉलेज, आर्य कन्या इंटर कॉलेज, चित्रगुप्त इंटर कॉलेज मतदान केंद्रों पर मुस्लिम महिलाओं की संख्या खूब रही। केंद्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से मतदान होता रहा। वाहन भी बेरोकटोक चले। पुलिस और निर्वाचन व्यवस्था से जुड़े अधिकारी भी भ्रमण पर रहे। दूसरी ओर गलियों और नुक्कड़ों पर आसपास के लोग मतदान के बारे में गुणा भाग लगाते रहे। मॉकपोल के समय ही जिलाधिकारी श्रुति सिंह, एसएसपी जयप्रकाश सिंह ने शहर के कई मतदान केंद्रों पर व्यवस्थाएं देखी। बूथों पर कोविड हेल्प डेस्क भी रहा। कर्मचारी मतदाताओं की थर्मल स्क्रीनिंग करते दिखे। नगर पालिका परिषद में महिला सखी बूथ को खूब सजाया गया। यहां सभी महिला कर्मचारी थीं। मतदाताओं के बैठने के लिए सोफा था। गुुब्बारों से रंग बिरंगी सजावट देखने के लिए भी लोगाें में कौतूहल रहा।
इसी तरह से कचौरा रोड पर राजा का बाग, पूठन सकरौली, संगावली आदि मतदान केंद्रों पर भी मतदाताओं ने सुबह वोट डाला। इसके बाद काम करने खेतों पर निकल गए। इस वजह से दोपहर में मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की संख्या घटी। दोपहर बाद महिलाओं का मतदान केंद्रों पर आना शुरू हो गया। सुबह के तीन घंटे मतदान की गति तेज रही इसके बाद कुुछ कमी फिर बाद में तेजी आ गई।