फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   election

घर - घर पहुंचाई जा रही वोटर गाइड

Thu, 17 Feb 2022 11:38 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 17 Feb 2022 11:38 PM IST
विज्ञापन
election
निवाड़ीकला। मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से विधानसभा चुनाव में वोटर गाइड का सहारा लिया जा रहा है। वोटर गाइड घर-घर पहुंचाई जा रही है। इस गाइड में कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने से लेकर मतदान करने तक की जानकारी दी गई है।
विज्ञापन

वोटर गाइड में मतदाता सूची में अपना नाम, मतदान केंद्र का नाम, क्षेत्र में चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों के नाम की जानकारी उपलब्ध करवाई गई है। पहले पेज पर 2022 का कैलेंडर दिया गया है। 12 पेज की इस पुस्तिका में मुख्य रूप से चौथे पेज पर पोस्टल बैलट, अपने बीएलओ को जानें और अपने प्रत्याशियों को जानने की जानकारी दी गई है। पेज छह पर अधिकृत पहचान संबंधी दस्तावेज की जानकारी दी गई है। सातवें पेज पर मतदान व्यवस्था के नमूने का चित्रण दर्शाया गया है। पेज नंबर आठ-नौ पर मतदान प्रक्रिया से संबंधी जानकारी है। पेज 10-11 में अपना मत कैसे डालें और अंतिम पेज 12 में वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांगजनों के लिए सुविधाएं और चुनाव आयोग के एप की जानकारी दी गई है। चुनाव संबंधी किसी भी जानकारी के लिए 1950 हेल्पलाइन नंबर पर भी संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन

केंद्र जानने के लिये आप voterportal.eci.gov.in से जानकारी ले सकते हैं। ECIPS(space)(EPIC No) 1950 पर एसएमएस कर सकते हैं या फिर गूगल प्ले स्टोर की मदद से वोटर हेल्पलाइन एप डाउनलोड करके जानकारी ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed