{"_id":"6244ad108dbff8249421f84e","slug":"elderly-reached-ssp-office-soaked-in-blood-etawah-news-knp688433317","type":"story","status":"publish","title_hn":"खून से लथपथ एसएसपी कार्यालय पहुंचा बुजुर्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खून से लथपथ एसएसपी कार्यालय पहुंचा बुजुर्ग
विज्ञापन
इटावा। भाई और भतीजों की पिटाई से घायल बुजुर्ग खून से लथपथ होकर बुधवार को एसएसपी कार्यालय पहुंच गया। बुजुर्ग की हालत देखकर एसएसपी ने थाना प्रभारी को तुरंत कार्रवाई का आदेश दिया। इस पर थाना प्रभारी ने महिला समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
भरथना कोतवाली क्षेत्र के झिदुआ गांव निवासी धर्म सिंह खून से लथपथ होकर बुधवार को एसएसपी कार्यालय पहुंचे। उनकी साथ पत्नी भी थीं। एसएसपी को प्रार्थनापत्र देकर बताया कि दो भाइयों और भतीजों ने बेवजह मारपीट की है। एसएसपी ने भरथना थाना प्रभारी को कार्रवाई करने के आदेश दिए। पुलिस ने चार लोगों पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
धर्म सिंह ने बताया ने बताया कि बुधवार सुबह घर के बाहर बैठे थे। आरोप लगाया कि भाई सरनाम सिंह, रामप्रकाश, अवनीश, दफेदार सिंह, वीरराज सिंह, पुष्पा देवी ने गॉली गलौज कर लाठी डंडों से मारपीट शुरू कर दी थी। मारपीट में धर्म सिंह के सिर पर गंभीर चोट आईं। पुलिस ने सर्वनाम सिंह, अवनीश कुमार, पंकज और पुष्पा देवी पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।