{"_id":"6a36d9d219d078339203c16e","slug":"elderly-man-struck-by-truck-on-highway-dies-etawah-news-c-216-1-etw1005-144748-2026-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: हाईवे पर वृद्ध को ट्रक ने मारी टक्कर, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: हाईवे पर वृद्ध को ट्रक ने मारी टक्कर, मौत
विज्ञापन
फोटो 34: शिव नारायण उर्फ गोधन सिंह की फाइल फोटो। स्रोत परिजन
फोटो 354: हादसे के बाद घटनास्थल पर जांच करती पुलिस। संवाद
-हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में मचा कोहराम, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
संवाद न्यूज एजेंसी
बकेवर। नेशनल हाईवे स्थित बकेवर बाईपास पर सड़क पार कर रहे वृद्ध को ट्रक ने टक्कर मार दी। अस्पताल ले जाते समय घायल वृद्ध ने दम तोड़ दिया। मृतक बकेवर क्षेत्र के ग्राम फतेहपुरा के रहने वाला था। मृतक इटावा में किसी गैस एजेंसी से घरों में गैस सिलेंडर पहुंचाने का काम करते था। हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
बकेवर थाना क्षेत्र के ग्राम फतेहपुरा निवासी शिव नारायण उर्फ गोधन सिंह (65) इटावा शहर में किसी गैस एजेंसी से घरों को गैस सिलिंडर को घरों में पहुंचाने का काम करते थे। शनिवार शाम को वापस घर आ जाते थे। शनिवार शाम करीब साढ़े छह बजे गोधन सिंह काम करके इटावा से किसी वाहन से बकेवर बाईपास पर कमरून धर्मकांटा के सामने उत्तर कर नेशनल हाईवे पार कर दूसरी तरफ जा रहे थे।वहां वह अपनी साइकिल किसी के यहां रख देते थे। वह नेशनल हाईवे पार कर रहे थे। तभी इटावा की ओर से आ रहे अनियंत्रित ट्रक ने उनको टक्कर मार दी। सूचना पर कस्बा इंचार्ज कौशल कुमार मय फोर्स मौके पर पहुंचे। एनएचएआई की भ्रमण दल की टीम एम्बुलेंस के साथ पहुंची। घायल वृद्ध को 50 शैया अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टर ने परीक्षण के बाद घायल शिवनारायण उर्फ गोधन को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही परिवार व गांव के लोग 50 शैया अस्पताल पहुंचे। परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के चार संतान हैं जिसमें तीन बेटियां व एक बेटा हैं। दो बेटियों की शादी हो गई थी। थानाध्यक्ष बकेवर विपिन मलिक ने बताया हाईवे के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की मदद से ट्रक चालक का पता चलाया जा रहा है। जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगा। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।