फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Elderly man dies after being hit by auto-rickshaw; driver caught

Etawah News: ऑटो की टक्कर से बुजुर्ग की मौत, चालक पकड़ा

Tue, 13 Oct 2026 11:05 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2026 11:05 PM IST
विज्ञापन
Elderly man dies after being hit by auto-rickshaw; driver caught
= सिविल लाइन थाना क्षेत्र में सराय ऐसर गांव के पास हुआ हादसा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
इटावा। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के सराय ऐसर गांव में ऑटो की टक्कर से घायल बुजुर्ग ने मंगलवार दोपहर आगरा ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। उन्हें गंभीर हालत में सोमवार को आयुर्विज्ञान विवि में भर्ती कराया गया था।
भदामई निवासी अर्जुन सिंह यादव (60) सोमवार को सराय ऐसर स्थित अपने मामा के घर बीमार भतीजे को देखने आए थे। सोमवार शाम करीब सात बजे वह घर के बाहर टहल रहे थे। इस दौरान जसवंतनगर की ओर से आ रहे ऑटो ने उन्हें टक्कर मार दी। सड़क पर गिरने के बाद ऑटो का पहिया उनके पेट के ऊपर चढ़ गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

हादसे के बाद राहगीारों के सहयोग से परिजन उन्हें पहले जिला अस्पताल ले गए थे। यहां से उन्हें आयुर्विज्ञान विवि सैफई रेफर कर दिया गया था। सैफई में हालत में सुधार नहीं होने पर मंगलवार दोपहर परिजन उन्हें आगरा ले जा रहे थे। इस दौरान रास्ते में उन्होंने दम तोड़ दिया। अर्जुन सिंह के भतीजे पिंटू ने बताया कि हादसे के बाद ऑटो और उसके चालक को मौके पर ही पकड़ लिया गया था। चालक को सिविल लाइंस पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है। अर्जुन सिंह के परिवार में बेटा पंकज और तीन बेटियां गीता, संगीता व कल्पना हैं। उनकी पत्नी का पहले ही निधन हो चुका था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed