{"_id":"6180290f6d50b1102f4f5e51","slug":"eksapresave-par-trak-palata-chaalak-kee-maut-etawah-news-knp661774686","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक्सप्रेसवे पर ट्रक पलटा, चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक्सप्रेसवे पर ट्रक पलटा, चालक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऊसराहार। एक्सप्रेसवे पर थाना क्षेत्र के कुआं रम्पुरा गांव में चैनल नंबर 125 के पास रविवार रात चावल लदे ट्रक का टायर फट गया। इससे बेकाबू हुआ ट्रक डिवाइडर तोड़ते हुए नीचे जा गिरा।
हादसे में ट्रक चालक की मौत हो गई। क्रेन की मदद से ट्रक के केबिन में फंसे चालक के शव को बाहर निकाला गया। ट्रक चालक राजस्थान के धौलपुर निवासी शीशराम (40) रविवार को पंजाब से चावल लाद कर बिहार जा रहा था।
एक्सप्रेसवे पर कुआं रम्पुरा गांव के पास देर रात करीब तीन बजे ट्रक का अगला टायर जोरदार आवाज के साथ फट गया। इससे ट्रक अनियंत्रित हो गया। शीशराम स्टेयरिंग नहीं संभाल सका और ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर तोड़ते हुए नीचे जा गिरा।
विज्ञापन
इससे ट्रक पर लदे चावल के बोरे सड़क पर बिखर गए। पुलिस मौके पर पहुंची और चालक को केबिन से बाहर निकालने का प्रयास किया। बाद में क्रेन की मदद से उसे बाहर निकाल जा सका। घायल चालक को सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी ले जाया गया।
यहां डॉक्टर ने शीशराम को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त ट्रक को हाईवे के किनारे कराया। चावल के बोरों को भी सड़क से हटवाया गया। इस दौरान कुछ समय के लिए एक्सप्रेसवे पर यातायात व्यवस्था प्रभावित हुई।
थाना प्रभारी ने बताया कि हादसे की सूचना ट्रक मालिक व चालक के घरवालों को दे दी गई है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।