फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Eight wedding guests injured in pickup-van collision

Etawah News: पिकअप, वैन की भिड़ंत में आठ बराती घायल

Mon, 27 Nov 2023 12:12 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Mon, 27 Nov 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
Eight wedding guests injured in pickup-van collision
भरथना (इटावा)। मोहल्ला गिरधारीपुरा में सेंट्रल बैंक के सामने रविवार सुबह करीब साढ़े चार बजे वैन और पिकअप की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में वैन सवार आठ बराती घायल हो गए।
विज्ञापन










नगर के मोहल्ला गिरधारीपुरा में सेंट्रल बैंक के सामने रविवार तड़के चार बजे बिधूना की तरफ से आ रही वैन व सामने से आ रही पिकअप आपस में टकरा गई। हादसे में वैन का आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग घर से बाहर निकल आए। हादसे में वैन में फंसे लोगों को देखकर राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल चालक प्रवेश (24) निवासी सहजपुर खुर्द बकेवर, गुड्डू निवासी इकदिल, मुकेश (17), सत्यम (18), सूरज (19), अर्पित (15), बाबूजी (19), राम प्रकाश निवासीगण वैशोली घाट इकदिल को इलाज के लिए एंबुलेंस से सीएचसी भेजा गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घायल अर्पित ने फोन पर बताया कि शनिवार को गांव से गई बरात में शामिल होकर कानपुर देहात के झींझक के नहली गांव से वापस आ रहे थे। रास्ते में हादसा हो गया। कस्बा चौकी इंचार्ज हाकिम सिंह ने बताया कि बिधूना से भरथना की तरफ आ रही वैन में सवार लोग बरात में शामिल होकर गांव लौट रहे थे। वैन के चालक को झपकी आने पर हादसे की आशंका है। फिलहाल वैन चालक समेत अन्य घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed