फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Eight people injured in road accidents

सड़क हादसों में आठ लोग घायल

Thu, 04 Jun 2020 10:06 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jun 2020 10:06 PM IST
विज्ञापन
Eight people injured in road accidents
अलग-अलग सड़क हादसों में घायल आठ लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

सिविल लाइन थाना क्षेत्र के लुहन्ना चौराहे के पास बाइक फिसलने से चौगान गांव के जयचंद्र और पीछे बैठे राकेश कुमार घायल हो गए।
इसी थाना क्षेत्र के लुहन्ना गांव निवासी सरोज कुमारी अपने पुत्र अनिल के साथ बाइक से इकदिल जा रहीं थीं।
महानेपुर नहर पुलिया के पास साइकिल से टकराने पर सरोज बाइक से गिरकर घायल हो गईं। बेटे ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
कोतवाली क्षेत्र के पक्का बाग स्थित हर्षवर्धन होटल के सामने बाइक की टक्कर से पैदल जा रहे धोकरन टोला के आमोद बाबू व पुरबिया टोला के हर्षवर्धन घायल हो गए।
भरथना थाना क्षेत्र में कुअरा गांव के पास बुधवार देर शाम साइकिल सवार सुरेश व उसके सहजपुर मदन की मड़ैया गांव निवासी साथी मदन को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन

दोनों घायलों को पुलिस ने जिला अस्पताल पहुंचाया। इसके अलावा भरथना थाना क्षेत्र के ही सरोजनी नगर मोहल्ला निवासी विवेक कस्बा में वाहन की टक्कर से घायल हो गए। उन्हें भी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed