फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Eight month old girl died due to fever

Etawah News: बुखार से आठ माह की बच्ची की मौत

Wed, 06 Sep 2023 12:07 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Wed, 06 Sep 2023 12:07 AM IST
विज्ञापन
Eight month old girl died due to fever
इटावा। महेवा कस्बे में मंगलवार को युवा व्यापारी मोहन पोरवाल की आठ माह की बेटी लक्ष्मी की तेज बुखार की वजह से मौत हो गई। इससे कस्बे में शोक व्याप्त हो गया और बाजार बंद रहा। चाचा चमन पोरवाल ने बताया कि भतीजी लक्ष्मी को अचानक बुखार आने पर अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे थे। तभी उसने हरकत करनी बंद कर दी। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने लक्ष्मी को मृत घोषित कर दिया। इधर जैसे ही लक्ष्मी की मौत की खबर लोगों ने सुनी कस्बे में शोक व्याप्त हो गया। सीएमओ डॉ. गीताराम ने कहा कि सात- आठ महीने के बच्चे की बुखार से मौत होने की वजह निमोनिया या कुछ और वजह हो सकती है। निमोनिया होने की स्थिति में ज्यादा संभावना होती है।
विज्ञापन



पांच और डेंगू के मरीज मिले, संख्या 12 पहुंची
जिला अस्पताल में मंगलवार को मरीजों की काफी भीड़ देखने को मिली। कुल आए 1490 मरीजों में करीब 800 वायरल के मरीज रहे। पर्चे बनवाने को लेकर अस्पताल में लोगों की लंबी लाइनें लगीं रहीं। जबकि पैथोलॉजी लैब में जांच कराने वालों की संख्या 300 से अधिक रही। इनमें 38 मरीजों की डेंगू की जांच हुई, इनमें छह संदिग्ध डेंगू मरीज मिले। कुल मिलाकर अब तक जिला अस्पताल की जांच में 41 संदिग्ध डेंगू मरीज मिल चुके हैं। दूसरी ओर सैफई मेडिकल कॉलेज में एलाइजा जांच में पांच और डेंगू मरीज मिले। एलाइजा जांच में अब तक कुल 12 डेंगू मरीज मिल चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed