{"_id":"65565f011c8f51d2fe090cd1","slug":"eight-injured-in-fire-in-s-6-coach-of-vaishali-express-etawha-news-c-216-1-sknp1011-5243-2023-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: वैशाली एक्सप्रेस के एस-6 कोच में आग लगने से आठ झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: वैशाली एक्सप्रेस के एस-6 कोच में आग लगने से आठ झुलसे
Thu, 16 Nov 2023 11:57 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
Updated Thu, 16 Nov 2023 11:57 PM IST
विज्ञापन
इटावा। नई दिल्ली-हावड़ा रेल ट्रैक पर करीब नौ घंटों के अंदर ही नई दिल्ली-दरभंगा क्लोन एक्सप्रेस के चार कोच के बाद नई दिल्ली से बिहार जा रही वैशाली एक्सप्रेस के एस-6 कोच में बुधवार रात करीब दो बजे आग लग गई। रात होने की वजह से यात्री कुछ समझ नहीं सके और भगदड़ मच गई। इस बीच आठ यात्री झुलस गए। वहीं, करीब 13 यात्रियों की दम घुटने और गिरकर चुटहिल होने से हालत बिगड़ गई। सभी को सैफई मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
इटावा जंक्शन स्टेशन से करीब दो किलोमीटर पहले अड्डा जालिम व शिवा कॉलोनी के बीच खंभा नंबर 1158/08 के पास बुधवार रात करीब 2:12 बजे ओएचई की कनेक्टिविटी बंद होने से दिल्ली से सहरसा जा रही वैशाली एक्सप्रेस रुक गई। ट्रेन रुकते ही एस-6 कोच में अचानक आग धधकने लगी। यह देखकर भगदड़ मच गई। यात्रियों ने कूदकर किसी तरह जान बचाई। सो रहे कुछ लोगों को बाहर निकालने में देरी हुई। इससे आग की चपेट में आकर आठ लोग झुलस गए।
वहीं, धुएं की वजह से दम घुटने और भगदड़ के बीच गिरने से 15 लोगों की हालत बिगड़ गई। आग देखकर जीआरपी के स्कॉट ने क्षेत्रीय लोगों की मदद से घरों में लगे सबमर्सिबल चलवाकर आग को फैलने से बचाया। सूचना पर एसपी देहात सतपाल सिंह फायर ब्रिगेड व एंबुलेंस वाहनों के साथ मौके पर पहुंचे। धधक रही आग को दमकल टीम ने बुझाया। फिर झुलसे लोगों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जबकि सांस लेने में दिक्कत होने वाले और गिरकर चुटहिल हुए लोगों को सैफई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
हादसे के लगभग सवा घंटे बाद गुरुवार सुबह 3:37 बजे जले कोच को अलग करके ट्रेन जंक्शन स्टेशन पर लाई गई। वैशाली एक्सप्रेस के जले कोच को क्लोन एक्सप्रेस के जले कोचों के साथ एक अलग इंजन से जंक्शन स्टेशन की लूप लाइन पर लाकर खड़ा कर दिया गया। वहीं, ट्रेन को 06:14 पर सभी यात्रियों को अन्य कोचों में शिफ्ट कराकर रवाना कर दिया गया।
जिला अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती झुलसे यात्रियों का गुरुवार सुबह आठ बजे जीआरपी आगरा के पुलिस अधीक्षक अमित जांग्गे और तहसीलदार सदर जयप्रकाश सिंह ने हालचाल लिए। वहीं सैफई में भर्ती मरीजों का हालचाल डीएम और एसएसपी ने लिया। अफसरों के अनुसार, प्रथमदृष्ट्या कूड़ेदान में कोई ज्वलनशील पदार्थ फेंकने से आग लगने की बात सामने आ रही है।
वर्जन
आग लगने की सूचना पर दमकल की टीमों के साथ पहुंचकर आग को काबू करा लिया था। कुछ लोगों को धुएं की वजह से दिक्कत हुई थी। वहीं, कुछ लोग गिरकर और आग की चपेट में आकर मामूली रूप से चपेट में आ गए थे। सभी को उपचार दिलाया गया है। सभी सुरक्षित हैं। -सत्यपाल सिंह, एसपी देहात