{"_id":"5f16f7b48ebc3e63a25dd53d","slug":"eight-accused-of-firing-and-stone-pelting-arrested-in-nakhasa-etawha-news-knp5723950127","type":"story","status":"publish","title_hn":"नखासा में फायरिंग और पथराव के आठ आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नखासा में फायरिंग और पथराव के आठ आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
नखासा मोहल्ले में फायरिंग और पथराव के आठ नामजद आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों पक्षों ने पुरानी रंजिश को झगड़े की वजह बताते हुए एक दूसरे पर हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कराया है।
सोमवार सुबह के वक्त नखासा मोहल्ला के दो पक्षों में फायरिंग और पत्थरबाजी होने से दस लोग घायल हुए थे। इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी।
जांघ में गोली लगने से दो और पथराव से आठ लोग घायल हुए थे। सोमवार रात में दोनों पक्षों की ओर से एक दूसरे के खिलाफ हत्या के प्रयास आदि धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
इसमें पुरानी रंजिश के चलते झगड़ा होने की वजह दर्शाई गई है। एक पक्ष की ओर से नखासा मोहल्ला निवासी रामवती पत्नी बृजेश सिंह ने मोहल्ले के ही मनोज पुत्र तुलसी और दूसरे पक्ष से संजीव कुमार पुत्र तुलसीराम ने बृजेंद्र पुत्र होरीलाल आदि अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
रामवती का आरोप है कि मनोज और उसके साथियों ने मोहल्ले की पुलिया के पास उसके पति को लाठी डंडों से पीटा और रिवाल्वर से फायर किए। इस झगड़े में तलवार के वार से उसके देवर भी कान कटने से घायल हुआ है।
वहीं संजीव ने आरोप लगाया है कि हमलावर लोग सुधीर के मकान में घुस आए और जान से मारने की नीयत से फायर किया। मारपीट कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया।
पुलिस ने दोनों पक्षों के गिरफ्तार किए कुल आठ नामजदों में एक पक्ष से रूप सिंह उर्फ भूरे यादव पुत्र तुलसीराम, दिनेश यादव पुत्र रामसिंह यादव, सुधीर पुत्र हितेश कुमार उर्फ बिल्लो यादव, अमन यादव पुत्र सुभाष यादव और दूसरे पक्ष के होरीलाल के दो बेटे बृजेंद्र यादव और अन्नू यादव उर्फ निहाल सिंह शामिल हैं। दो गिरफ्तार आरोपियों को अस्पताल में इलाज चल रहा है।
दोनों पक्षों ने दर्ज कराए मुकदमे में पुरानी रंजिश को झगड़े की वजह बताया है। लेकिन पुलिस मान रही कि छींटाकशी से ही विवाद की शुरूआत हुई है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक बचन सिंह सिरोही ने बताया कि जांच में छींटाकशी की बात सामने तो आई है।
जिससे यह विवाद शुरू हुआ था। लेकिन दोनों ही पक्षों की तहरीर में इसका कोई जिक्र नहीं है। दोनों ही पक्षों ने आठ दस लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच जारी है।