फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   effigy snatched, then burnt

पुतला छीना, फिर जलवाया

Mon, 15 Nov 2021 11:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 15 Nov 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
effigy snatched, then burnt
इटावा। कांग्रेस जिलाध्यक्ष मलखान सिंह यादव ने सीओ सिटी और कोतवाल की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि एक ओर पुलिस कांग्रेसियों से पुतला छीनकर ले जाती है, जबकि दूसरी ओर अपनी मौजूदगी में पुतला जलवाती है।
विज्ञापन

सोमवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि पुतले को अलग रखवा दिया था, लेकिन पुलिस की मदद से राजागंज चौराहा पर कोतवाल की मौजूदगी में पुतला जलवाया गया।
विज्ञापन

कहा कि इस घटना में पुलिस की संदिग्ध भूमिका है। जिलाध्यक्ष ने सीओ सिटी और कोतवाल पर धार्मिक उन्माद फैलाने का गंभीर आरोप भी लगाया। कहा कि पुलिस-प्रशासन भाजपा के इशारे पर काम कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आगामी विस चुनाव में पक्षपात कर चुनाव प्रभावित कर सकते हैं। कहा कि उन्हें नहीं पता कि सीओ जसवंतनगर को अचानक क्यों सीओ सिटी बना दिया गया। उन्होंने कब चार्ज लिया यह भी पता नहीं।
निवर्तमान सीओ सिटी कहां हैं, यह भी पता नहीं। रविवार को पुतला दहन को लेकर हुई घटना के बाद एसपी सिटी ने एक घंटे में जांच कर कार्यवाही की बात कही थी।
कहा कि कई बार फोन भी किए, लेकिन कार्यवाही नहीं हुई। कहा कि लोकतंत्र में पुतला फूंकने का अधिकार सभी को है, लेकिन कोई किसी के घर में परिवार के किसी सदस्य (सलमान खुर्शीद का) पुतला फूंकेगा उसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।
यह अशोभनीय और गलत है। शहर अध्यक्ष पल्लव दुबे ने भी पुलिस-प्रशासन पर सत्ताधारी दल के एजेंट के रूप में कार्य करने का आरोप लगाया। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष उदयभान सिंह यादव, पूर्व शहर अध्यक्ष मो. राशिद खान, प्रशांत तिवारी आदि मौजूद थे।
कांग्रेस ने उदी में निकाली प्रतिज्ञा यात्रा
उदी। कांग्रेसियों ने सोमवार को उदी मोड़ पर प्रतिज्ञा यात्रा निकाली। कांग्रेसियों ने कस्बे और बस्ती में जाकर पार्टी की नीतियों एवं घोषित प्रतिज्ञाओं की जानकारी दी।

यात्रा में कांग्रेस जिलाध्यक्ष मलखान यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष उदयभान यादव, नगर अध्यक्ष पल्लब दुबे, पूर्व शहर महासचिव प्रेम किशोर द्विवेदी, कुलदीप शर्मा, जिला उपाध्यक्ष आरवी पाल, रामवीर भदौरिया, सुधीर शर्मा, सरवर अली उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed