फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   education

निधि मिस और विवेक मिस्टर फेयरवेल

Sat, 30 Apr 2022 12:04 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 30 Apr 2022 12:04 AM IST
विज्ञापन
education
मिस फेयरवेल निधि के साथ शिक्षक शिक्षिकाएं। संवाद - फोटो : ETAWAH
सैफई। श्री तिरुपति बालाजी महाविद्यालय में बीएससी, बीकॉम व बीएड द्वितीय वर्ष के छात्र-छात्राओं को विदाई दी गई। इस दौरान बीएससी तृतीय वर्ष की निधि को मिस और विवेक कुमार को मिस्टर फेयरवेल के खिताब से नवाजा गया। सभी ने दोनों को बधाई दी।
विज्ञापन

बीएससी तृतीय वर्ष की निधि ने नृत्य, बीएससी प्रथम की शालिनी व द्वितीय वर्ष के अनुज ने नृत्य प्रस्तुत किया। अभिषेक ने अपने रोबोटिक डांस से सभी का दिल जीता। अमन कुमार बीए द्वितीय वर्ष, हेमलता बीएससी द्वितीय वर्ष को क्रमश: मिस्टर व मिस परफेक्ट का खिताब दिया गया। संचालन असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. पुनीत मिश्रा ने किया। प्रबंधक भुवनेंद्र प्रताप सिंह ने सभी छात्र व छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें आगे की शिक्षा के लिए प्रेरित किया। अंकित कुमार बीकॉम तृतीय वर्ष, अंजलि बीएससी द्वितीय वर्ष, रितु बीए द्वितीय वर्ष को साल भर अच्छे कार्य करने के लिए पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में नितिन कुमार, अनुज कुमार ,अश्वनी, नितेश , गुलशन ,अरुण ,विकास, शालिनी ,लक्ष्मी, राज लक्ष्मी, विजय कुमार, अमन कुमार का योगदान रहा। प्राचार्य डॉ. सीपी जैन ने आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed