फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   education

बोर्ड परीक्षा में ऑनलाइन लगेगी शिक्षकों की ड्यूटी

Fri, 11 Feb 2022 06:14 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 11 Feb 2022 06:14 PM IST
विज्ञापन
education
इटावा। माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटर की परीक्षा में अब कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी में मनमानी नहीं चलेगी। कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटियां ऑनलाइन लगाई जाएंगी। इसके लिए विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों का ब्योरा ऑनलाइन भरने के लिए कहा गया है। इसके लिए वेबसाइट 20 फरवरी तक खुली है। तय तिथि तक शिक्षकों का सभी विवरण अपडेट करना होगा।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक राजू राणा ने सभी प्रधानाचार्यों से कहा कि कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी ऑनलाइन लगाई जाएगी। उनका भुगतान भी ऑनलाइन ही किया जाएगा। इसलिए शिक्षकों का पूरा ब्योरा व उनकी बैंक डिटेल ऑनलाइन वेबसाइट पर अपडेट की जानी हैं। प्रधानाचार्य शिक्षकों पूरा ब्योरा 20 फरवरी तक ऑनलाइन अपडेट कर दें। कक्ष निरीक्षकों और मूल्यांकन कार्य करने वाले परीक्षकों के पारिश्रमिक का भी ऑनलाइन भुगतान होगा। अभी तक इसका बिल बनकर डीआईओएस कार्यालय में जमा होता था। उसके बाद चेक से भुगतान होता था। अब भुगतान सीधे शिक्षकों के खाते में जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed