{"_id":"62055ab10354c73d7052d1f6","slug":"education-etawah-news-knp6799474100","type":"story","status":"publish","title_hn":"निमाई अग्रवाल ने सीए में 44वीं रैंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निमाई अग्रवाल ने सीए में 44वीं रैंक
विज्ञापन
निमाई अग्रवाल
- फोटो : ETAWAH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा। टैक्स बार एसोसिएशन के अध्यक्ष चौगुर्जी निवासी विवेक स्वरूप अग्रवाल के पुत्र निमाई अग्रवाल को सीए की परीक्षा में देश में 44 वीं रैंक हासिल हुई है। इससे परिवार व जनपद दोनों का गौरव बढ़ा है।
जिले के प्रतिष्ठित वकील लक्ष्मण स्वरूप अग्रवाल के नाती निमाई अग्रवाल बचपन से ही कुशाग्र हैं। प्राइमरी शिक्षा शिवाजी शिक्षा निकेतन में प्राप्त कर विवेकानंद स्कूल से इंटर की परीक्षा में जिला टॉपर रहे। इसके बाद अब दिल्ली में हंसराज कालेज से बीकॉम करते हुए सीए की परीक्षा में 800 में 545 अंक प्राप्त कर देश में 44 वीं रैंक हासिल की है।
इस उपलब्धि पर भाजपा के जिला उपाध्यक्ष विक्रम अग्रवाल, सपा नेता हरि किशोर तिवारी, चौगुर्जी वार्ड के सभासद रजत चौधरी, पूर्व सभासद दीपक भदौरिया, मनोज तिवारी, देवेंद्र सविता, व्यापारी नेता राम शरण गुप्ता, मनोज गुप्ता, विवेक गुप्ता आदि ने निमाई के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।