फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   education

केके महाविद्यालय में पर्यवेक्षक बनाकर भेजे गए अजय दुबे

Thu, 22 Jul 2021 10:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jul 2021 10:48 PM IST
विज्ञापन
education
इटावा। श्री छत्रपति शाहूजी महाराज विवि कानपुर से संबद्ध केके महाविद्यालय में नकल विहीन परीक्षा कराने व पारदर्शिता बनाए रखने के लिए अब राजकीय महिला महाविद्यालय के प्रवक्ता डॉ. अजय दुबे को पर्यवेक्षक बनाया गया है।
विज्ञापन

पूर्व में पर्यवेक्षक बनाए गए डॉ. श्याम देव को वापस बुला लिया गया है। डॉ. अजय दुबे ने गुरुवार को अपना काम शुरू कर दिया है। वहीं, जिला प्रशासन ने नायब तहसीलदार अवनीश कुमार सिंह को स्टेटिक मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है। सामूहिक नकल का मामला उजागर होने के बाद व्यवस्था में यह बदलाव किया गया है।
विज्ञापन

केके महाविद्यालय में 16 जुलाई को एलएलबी की परीक्षा के दौरान सामूहिक नकल का वीडियो वायरल होने पर केंद्र व्यवस्थापक प्राचार्य अरुण कुमार सहित दो लोगों के खिलाफ नकल अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि प्राचार्य अरुण कुमार, सह केंद्र व्यवस्थापक डॉ. ओमकुुमारी का सहयोग अभी लिया जा रहा है। इन दोनों को डीएम के निर्देश पर गठित जांच समिति की रिपोर्ट में सामूहिक नकल का दोषी माना गया है। इस रिपोर्ट पर शासन की कार्रवाई पर सबकी निगाहें टिकी हुई हैं।

क्षेत्रीय उच्च शिक्षाधिकारी कानपुर डॉ. रिपुदमन सिंह ने बताया कि नए पर्यवेक्षक डॉ. अजय दुबे पूरी परीक्षा के दौरान विद्यालय में मौजूद रहेंगे। उनकी निगरानी में नकल विहीन परीक्षाएं कराई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed