फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Each family will be given to the voter guide

हर परिवार को दी जाएगी वोटर पुस्तिका

Tue, 14 Feb 2017 10:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
अमर उजाला ब्यूरो इटावा Updated Tue, 14 Feb 2017 10:05 PM IST
विज्ञापन
Each family will be given to the voter guide
सहायिका बुकलेट। - फोटो : amarujala
चुनाव आयोग वोटरों को अपडेट करने में जुटा है। वोट प्रतिशत बढ़ाने के लक्ष्य को हासिल करने के लिए आयोग हर संभव जतन कर रहा है। इसी क्रम में आयोग हर परिवार को सहायता पुस्तिका उपलब्ध करा रहा है। जिले में इस पुस्तिका के वितरण की तैयारियां चल रहीं हैं। मतदाताओं के लिए जानकारी और सहायता नाम की चार पन्नों की पुस्तिका में वोटरों को अपडेट करने की कोशिश की गई है। इसे परिवार को उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन


पहले ही पेज पर मतदान की तारीख और समय अंकित है। इस बुकलेट में ये भी बताया गया कि मतदाता बनने के लिए क्या जरूरी है। कौन लोग मतदाता सूची में पंजीकृत नहीं हो सकते।पुस्तिका में बताया गया है कि मतदान केंद्र के अंदर मोबाइल, कैमरा या अन्य कोई उपकरण लेकर न जाएं। मतदान के दिन छुट्टी दी जाती है ताकि हरेक मतदाता वोट कर सके। किस प्रकार वोट डालें, इसकी जानकारी भी दी गई है।
विज्ञापन


मतदाता सूची में अपना नाम देखने के लिए सहूलियत का उल्लेख भी है। वोटर चाहे तो आयोग की वेबसाइट पर अपना नाम देख सकता है। मैसेज और बीएलओ के जरिये भी इसका पता लगाया जा सकता है। साथ ही 1950 हेेल्पलाइन नंबर से खुद के मतदाता होने की जानकारी की जा सकती है। पुस्तिका में पोलिंग स्टेशन की जानकारी करने की प्रक्रिया बताई गई है। वोटर आई कार्ड यानि एपिक कार्ड न होने पर वैकल्पिक दस्तावेजों के नाम दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस सबके अलावा एक वोटर को मुख्य रूप से किन बातों को याद रखना है, इसका भी जिक्र इस पुस्तिका में किया गया है। मसलन एक से अधिक स्थानों से यदि कोई वोटर के रूप में पंजीकृत हैं तो पुराने निवास की मतदाता सूची से नाम हटवा लें। मतदान के लिए पैसा, शराब या अन्य प्रलोभन देने व लेने पर जुर्माना व सजा हो सकती है। एडीईओ उदय नारायण सिंह ने बताया कि सहायता पुस्तिका के वितरण की तैयारी हो रही है। बीएलओ के माध्यम से जिले के हर परिवार को ये पुस्तिका मुहैया कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed