{"_id":"63f512cd20bdab78d60f7ed4","slug":"e-service-center-for-haj-yatri-etawha-news-c-12-1-90454-2023-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: हज यात्रियों के लिए खोले गए ई-सुविधा केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: हज यात्रियों के लिए खोले गए ई-सुविधा केंद्र
Wed, 22 Feb 2023 12:21 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
Updated Wed, 22 Feb 2023 12:21 AM IST
विज्ञापन
इटावा। हज पर जाने वालों के लिए जिला अल्पसंख्यक कल्याण विभाग की ओर से सात जगहों पर ई-सुविधा केंद्र खोले गए हैं। इन केंद्रों पर हज यात्रा के लिए आवेदन से लेकर कोई भी जानकारी ली जा सकती है।
जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी सतीश कुमार ने बताया कि हज यात्रा के लिए 10 मार्च 2023 तक आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। उत्तर प्रदेश राज्य हज समिति लखनऊ की ओर से सुविधा केंद्र खोलने के निर्देश दिए गए थे। इच्छुक लोग उक्त केंद्रों पर संपर्क कर सकते हैं। कोई असुविधा होने पर कार्यालय जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी विकास भवन से संपर्क किया जा सकता है।
यहां करें संपर्क
ई सुविधा केंद्र मदरसा अरबिया कुरानियां कटरा शहाब खां मोबाइल नंबर- 9412349879, मदरसा सुल्तानुल हिंद गरीब नवाज, मेवाती टोला 9557533901, मदरसा मिस्बाहुल उलूम, सरायखाम जसवंतनगर, ऑल इंडिया उलेम व मशाइख बोर्ड, यूनिट इटावा, मस्जिद पचराहा-7900410786, इमाम-मस्जिद शाहगंज- 8923547649, मदरसा इकरा तालीमुल इस्लाम, मेहतर टोला -9219987468, अन्जुमन-ए-हुसैनिया रामगंज में मोबाइल नंबर 9411479352 पर हज यात्री आवेदन के लिए संपर्क कर सकते हैं।