{"_id":"619a8fa6608455100c14398f","slug":"e-rikshwa-etawah-news-knp6653145114","type":"story","status":"publish","title_hn":"ई-रिक्शा चालक के हत्यारोपियों को पुलिस ने उठाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ई-रिक्शा चालक के हत्यारोपियों को पुलिस ने उठाया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा। शहर में पांच दिन पहले हुई ई-रिक्शा चालक पिंटू जाटव की हत्या में पुलिस आरोपियों तक पहुंच गई है। कोतवाली क्षेत्र के कटरा शमशेर खां मोहल्ले में दो लोगों को उठाया है।
कानपुर-आगरा हाईवे की सर्विस रोड के किनारे 16 नवंबर को बोरे में एक युवक का शव मिला था। 19 नवंबर को उसकी शिनाख्त शहर कोतवाली क्षेत्र के बरहीपुरा के पिंटू के रूप में हुई थी। पिंटू ई-रिक्शा चलाता था। 14 नवंबर को वह घर से ई-रिक्शा चलाने की बात कहकर घर से निकला था। इस मामले में परिजनों ने फ्रैंडस कालोनी थाने में अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पोस्टमार्टम में पिंटू की पीट-पीटकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई थी। उसके सिर, गले व शरीर पर कई जगह चोटें पाई गई थी।
सूत्रों के मुताबिक रविवार को पुलिस ने मामले में कटरा शमशेर खां मोहल्ले के एक परचून दुकानदार को शक के आधार पर उठाया। उसने घर के पास ही एक रिश्तेदार की रिक्शा कंपनी में पिंटू की हत्या की थी। उसके बाद शव को बोरे में भरकर ई-रिक्शा से फेंकने के लिए ले गया था। घटनास्थल के पास लगे एक सीसीटीवी कैमरे के फुटेज में आरोपी ई-रिक्शा से शव ले जाते पुलिस को नजर आए हैं। रविवार को फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाएं हैं। प्लास्टिक की ब्रेड की क्रेट को भी कब्जे में लिया है। पुलिस सोमवार को हत्या का खुलासा कर सकती है। हत्या के पीछे नशेबाजी व ई रिक्शा की बैटरी चोरी करने की बात सामने आई है।