फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Duje one of 17 couples joined hands

17 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथ

Sun, 27 Mar 2016 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
अमर उजाला ब्यूरो इटावा Updated Sun, 27 Mar 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
Duje one of 17 couples joined hands
खितौरा में सामूहिक विवाह - फोटो : अमर उजाला
बाबा जय गुरुदेव की जन्मभूमि खितौरा में तीन दिवसीय आध्यात्मिक होली सत्संग मेला का समापन शनिवार को निर्धन कन्याओं के दहेज रहित विवाह के साथ हो गया। सामूहिक विवाह समारोह में उत्तर प्रदेश, नेपाल, झारखंड, बिहार एवं मध्य प्रदेश के 17 जोड़ों ने जन्म जन्मांतर तक साथ रहने की कसमें खाकर एक-दूजे का हाथ थामा। जय गुरुदेव धर्म प्रचारक संस्था के अध्यक्ष पंकज जी महाराज ने सभी जोड़ों को आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन



सत्संग के दौरान राष्ट्रीय उपदेशक सतीश चंद्र ने सत्संग की महिमा का बखान किया। उन्होंने कहा कि स्वभाव और संस्कार बड़ी चीज है। जीव के स्वभाव को सद्गुरु धीरे-धीरे बदलते है। इसके लिए कई बार मानव जन्म दिलवाते है। स्वभाव और संस्कार को बदलने के लिए संगत में सबसे छोटी सेवा करनी चाहिए। छोटी सेवा का फल बहुत बड़ा मिलता है। उन्होंने कहा कि तीज त्योहारों का उद्देश्य एक तरफ  मानव जीवन में आध्यात्मिक चेतना पैदा करना है और दूसरी तरफ  जीवन में उल्लास लाता है। 
विज्ञापन



इस दौरान जय गुरुदेव धर्म प्रचारक संस्था के अध्यक्ष पंकज जी महाराज ने मई महीने में मथुरा में होने वाले बाबा जय गुरुदेव जी महाराज के चतुर्थ वार्षिक भंडारे में आमंत्रित किया। उन्होंने बताया कि अबकी बार वार्षिक भंडारा सत्संग मेला 17 से 21 मई तक मथुरा में होगा। इस दौरान मेला प्रभारी चरन सिंह के अलावा डॉ. रामकृष्ण यादव, प्रधान खितौरा सुनील यादव, मनु भाई डी पटेल, डॉ. केके मिश्रा, बाबूराम यादव, राजेंद्र भसीन, वीरेंद्र सिंह, डॉ. रामयश सिंह यादव, पप्पू यादव, संतराम चौधरी, महेंद्र यादव, राज कुमार, रामस्वरूप, श्याम सिंह यादव, वीरेंद्र सिंह चौहान, बैकुंठ नाथ पांडेय, सीलू शर्मा व राजू पांडेय  आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



सत्संग के दौरान सीतापुर के सचिन संग रोली, अजय पटेल का प्रतापगढ़ की प्रीति, सुजीत का रांची झारखंड की बेबी कुमारी, संदीप कुमार का पूर्वी चम्पारन बिहार की रेणु कुमारी, गोंडा के दुर्गेश का सीतापुर की जनक दुलारी,  विजय किशोर का हरदोई की पम्पी यादव, पिंटू का सीतापुर की गीता देवी,  वेदप्रकाश का औरैया की रूबी देवी, सोनू का इटावा की मंजू, सुरेश कुमार का हरदोई की सानू कुमारी, कौशल किशोर का सीतापुर की सोमवती, जयप्रकाश का मिर्जापुर की नीतू कुमारी, राज खटिक का नेपाल की पूजा खटिक, शिव पूजन का लखनऊ की अंजू यादव, रामनारायन का बहराइच की निशा, रमेश का सीतामढ़ी बिहार की कविता, विजय का गुमला झारखंड की अमृता के साथ विवाह कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed