फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Due to the shock of the death of the son, the mother also passed away.

पुत्र की मौत के सदमें के चलते मां भी चल बसी

Thu, 24 Feb 2022 11:29 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 24 Feb 2022 11:29 PM IST
विज्ञापन
Due to the shock of the death of the son, the mother also passed away.
मृतक संजय शाक्य की फाइल फोटो - फोटो : ETAWAH
भरथना (इटावा)। नगर के महावीर नगर मोहल्ले में बुधवार रात तंबाकू व्यवसायी की मौत हो गई। सुबह परिजन अंतिम संस्कार कर लौटे तो पता चला कि व्यवसायी की मां ने सदमे में दम तोड़ दिया। बेटे के बाद मां की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। इनका भी दाह संस्कार किया गया।
विज्ञापन

तंबाकू व्यवसायी संजय शाक्य नीटू (42) की बुधवार रात अचानक तबीयत खराब हो गई। परिजन उन्हें डॉक्टर के पास ले जा रहे थे तभी मौत हो गई। बेटे की मौत सुनते ही मां मधुलता को गहरा सदमा लगा। वह बेहोश हो गईं। परिवार के लोगों ने उन्हें होश में लाने का प्रयास किया। बाद में परिवार व गांव के लोग संजय का अंतिम संस्कार करने चले गए। वहां से लौटे तो देखा सदमे में मां मधुलता ने दम तोड़ दिया था।
विज्ञापन

परिवार में पत्नी ऊषा देवी, पुत्री प्रिया(23 वर्ष), पुत्र प्रियांशू (20 वर्ष) हैं। परिवार के साथ ही पूरे मोहल्ले में सभी शोकाकुल हो गए। संजय शाक्य के चचेरे भाई प्रशांत ने बताया कि संजय को डायबिटीज हो गया था। संजय के पिता प्रमोद शाक्य का फरवरी 2021 में निधन हुआ था।

मृतक मधुलता की फाइल फोटो

मृतक मधुलता की फाइल फोटो- फोटो : ETAWAH

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed