{"_id":"61c8b2a945591a7a382b9c9d","slug":"dual-education-system-violation-of-fundamental-rights-etawah-news-knp6718766145","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोहरी शिक्षा प्रणाली मौलिक अधिकारों का उल्लंघन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोहरी शिक्षा प्रणाली मौलिक अधिकारों का उल्लंघन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बकेवर। वन नेशन, वन एजुकेशन की मांग को लेकर हाल ही में सपा में शामिल हुए प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री दद्दू प्रसाद ने कहा कि देश में दोहरी शिक्षा प्रणाली संविधान के मौलिक अधिकारों का उल्लंघन है।
प्रसाद रविवार को बकेवर कस्बे में सपा के जनसंपर्क अभियान के तहत आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे। कहा कि संविधान के अनुच्छेद 21 (क) में लिखा है कि छह से 14 साल तक के उम्र के सभी बच्चों को निशुल्क अनिवार्य एक समान शिक्षा देने का प्रबंध सरकार करें।
सरकार दलितों की शिक्षा को लेकर भयभीत है, इसलिए सरकार ने संविधान के मौलिक अधिकारों का उल्लंघन कर दो तरह की शिक्षा प्रणाली को जन्म दिया है। जिसमें एक तरफ गरीबों के बच्चों के पढ़ने के लिए प्राइमरी स्कूल, वहीं अमीरों के बच्चों के लिए जवाहर नवोदय विद्यालय संचालित हैं।
विज्ञापन
कहा कि देश में परीक्षाएं एक समान हैं, तो शिक्षा भी एक समान होनी चाहिए। वर्तमान समय में सरकारी स्कूलों की बात करें तो सरकार ने उनको केवल भोजनालय बनाकर छोड़ दिया है।
कहा कि गरीब का बच्चा सरकारी स्कूल में जाए, थाली बजाए और मिड-डे भोजन करके वापस घर आ जाए। इस व्यवस्था को सुधारना होगा। उन्होंने कांग्रेस और भाजपा पर प्रहार करते हुए कहा कि कांग्रेस ने संविधान के गरीब वर्ग को लाभ पहुंचाने वाले आर्टिकल लागू नहीं किए।
भाजपा संविधान को खत्म करने की कोशिश कर ही है। कहा कि संविधान को बचाने की हम सब की सामूहिक जिम्मेदारी है, इसलिए संविधान को बचाने के लिए आगामी विधानसभा चुनाव में सपा प्रत्याशियों को जिताना आवश्यक है।
कहा कि बसपा प्रमुख की संगठन पर पकड़ खत्म हो गई है। पार्टी पर बाहरी तत्वों का कब्जा है। कहा कि इटावा जनपद बसपा संस्थापक कांशीराम की राजनीतिक भूमि थी, इस लिए कांशीराम के मिशन से जुड़े लोग 2022 में अखिलेश के नेतृत्व में सरकार बनाने के कार्य में जी जान से जुट जाएं।
कार्यक्रम को सपा जिलाध्यक्ष गोपाल यादव, पूर्व सांसद प्रेमदास कठेरिया, राघवेंद्र गौतम, डॉ. जय सिंह चौहान, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि महेवा जितेंद्र दोहरे, पूर्व प्रत्याशी लोकसभा कमलेश कठेरिया, समीर दोहरे, डॉ. भूपेंद्र दिवाकर, राहुल तिवारी, नवीन पाल, सुभाष यादव, राकेश यादव, नरेश यादव, जीतू ठाकुर, यतेंद्र दोहरे, पवन, यशपाल यादव ने संबोधित किया।
इस दौरान 2022 में सपा की सरकार और अखिलेश यादव को सीएम बनाने का संकल्प लिया गया।छात्रसभा जिलाध्यक्ष राजमणि यादव, जिला पंचायत सदस्य जेपी दोहरे, फरियाद भारती, हेमरूप सिंह, राजवीर यादव आदि मौजूद थे।
अध्यक्षता पूर्व चेयरमैन हमीद खां ने और संचालन ब्लॉक अध्यक्ष लालू पाल ने किया।