{"_id":"c4ee1cacbacee3afce2342c3f68eedd7","slug":"drummer-dispute-the-two-sides-hurled-stones-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ढोल बजाने पर विवाद, दो पक्षों में पथराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ढोल बजाने पर विवाद, दो पक्षों में पथराव
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा
Updated Sat, 24 Oct 2015 11:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा के थाना कोतवाली के अंतर्गत मेवाती टोला में मोहर्रम के ताजिये निकलने के बाद मुस्लिम समुदाय के ही दो पक्ष आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों के बीच करीब आधा घंटे तक जमकर पथराव हुआ। ज्यादातर भीड़ जा चुकी थी, इससे वहां कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। जो लोग मोहल्ले में थे उन्होंने इधर-उधर छिपकर अपनी जान बचाई।
सूचना मिलते ही भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। पथराव में तीन लोगों के घायल होने की खबर है। मौके पर पुलिस तैनात कर दी गई है। घटना के पीछे पहले ढोल बजाने को लेकर विवाद होने की बात सामने आयी है। शनिवार की शाम ताजिया जुलूस शांतिपूर्ण ढंग से निकाला गया।
इसके बाद मेवाती टोला के मुस्लिम समुदाय के ही दो गुटों में पहले ढोल बजाने को लेकर कहासुनी हो गई। कहासुनी इतनी बढ़ गई कि दोनों गुट एक दूसरे के सामने आ गए। दोनों में जबरदस्त पथराव होने लगा। अचानक ईंट पत्थर फेंके जाने से भगदड़ मच गई। लोगों ने घरों में छिपकर अपनी जान बचाई।
विज्ञापन
फिर भी तीन लोग घायल हो गए। करीब आधा घंटे तक पथराव के बाद मोहल्ले के लोगों एवं पुलिस के आ जाने पर माहौल शांत हो सका। सीओ सिटी शिवराज सिंह, कोतवाल विनोद यादव एवं चौकियों का फोर्स तत्काल मौके पर पहुंच गया। दोनों पक्षों के बीच शांति कायम हुई।